-

Taapsee Pannu Inside House: तापसी पन्नू आज बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। पिंक औऱ नाम शबाना जैसी सुपरहिट फिल्में करने वालीं तापसी ने 2018 में मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने लिए नया आशियाना खरीदा था। तापसी ने अपने इस नए घर की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया में शेयर की थीं। आइए देखते हैं अंदर से कैसा है तापसी का ये नया ठिकाना:
-
तापसी पन्नू ने अंधेरी की पॉश सोसायटी के 3 बीएचके फ्लैट को अपना नया आशियाना बनाया है।
-
इस फ्लैट में तापसी अपनी बहन के साथ रह रही हैं।
-
दोनों बहनों ने अपने घर को बेहद लाजवाब तरीके से सजाया है।
-
तापसी के घर के इंटीरियर को देख कर लगता है कि उन्होंने इसे यूरोपियन टच देने की कोशिश की है।
-
तापसी ने अपने घर की सजावट में रंगों के चुनाव पर भी खास ध्यान दिया है।
-
पूरे घर की सजावट तापसी और उनकी बहन शगुन पन्नू ने ऐसी की है कि देखने वाले देखते रह जाएं।
-
तापसी के फ्लैट की बालकनी से भी मुंबई का बेहद शानदार नजारा दिखता है।
-
तापसी अपनी बालकनी में ही खाली समय बिताना पसंद भी करती हैं।
-
(All Photos: Taapsee Pannu Instagram)