-
जिस तरह आपका कोई पसंदीदा बॉलीवुड स्टार होगा, जिसे आप पंसद करते होंगे और उसकी फिल्में देखते होंगे, ऐसे ही आपके पसंदीदा क्रिकेट स्टार भी बॉलीवुड स्टार्स के फैन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका फेवरेट क्रिकेट स्टार किस बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस को पसंद करता है, अगर नहीं तो आप भी इस स्लाइड शो में जान जाएंगे।
-
सचिन तेंदुलकर- आप भले ही मास्टर ब्लास्टर के फैन होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं सचिन तेंदुलकर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के फैन हैं। माधुरी दीक्षित के बाद सचिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी काफी पंसद करते हैं।
-
युवराज सिंह- बल्लेबाज युवराज सिंह का भले ही कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ अफेयर होने की खबरें बाजार में आती रही हो, लेकिन उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस काजोल है। उनके एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अन्य अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते होने की बातें सामने आती रही हैं।
-
रोहित शर्मा- रोहित शर्मा ने कबूला था कि उन्हें एक्ट्रेस करीना कपूर पसंद है और वो काफी खूबसूरत है और वो हमेशा से उन्हें पसंद करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने करीना की सभी फिल्में देखी है।
-
महेंद्र सिंह धोनी- पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरों ने एक बार जोर पकड़ा था और धोनी ने अभी तक अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में बताया नहीं है, लेकिन उनके पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन है।
-
हार्दिक पांड्या- बताया जाता है कि हार्दिक पांडया एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बहुत बड़े फैन हैं।
-
विराट कोहली- वैसे तो विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन उनकी पहली पसंद अनुष्का नहीं है। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को पसंद करते हैं और हॉलीवुड में एंजलिना जोली उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।