-
भारत अपनी परंपराओं और मान्यताओं के लिए पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है। वहीं भारतीय परंपरा और इतिहास में मंदिरों का बहुत महत्व है। ये हमारी आस्था के साथ-साथ देश की समृद्ध धार्मिक विरासत के भी प्रतीक हैं। देश के कई हिस्सों में ऐसे मंदिर हैं जो देश के हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं। इन मंदिरों में हर साल करोड़ों श्रद्धालु आते हैं और दिल खोलकर दान करते हैं। आज हम आपको भारत के उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भक्त हर साल भगवान को लाखों-करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाते हैं।
-
Tirupati Balaji Temple
आंध्रप्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां हर साल भक्त यहां लगभग 600 करोड़ रुपये दान के रूप में चढ़ाते हैं। (Source: @sm_ruti0504/instagram) -
Padmanabhaswamy Temple
केरल के तिरुवनंतपुरम् शहर के बीच में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। यह मंदिर साल 2011 में तब चर्चा में आया था, जब इसके 6 दरवाजे खोलने पर इसमें ढेर सारा सोना-हीरे और बहुमूल्य जवाहरात मिले थे। (Source: @s.u.r.y.a95/instagram) -
Siddhivinayak Temple
सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई देश के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। यहां बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपति तक दर्शन के लिए आते हैं और करोड़ों का दान करते हैं। हर साल यहां करीब 125 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। (Source: @siddhivinayakonline/instagram) -
Shirdi Sai Baba Temple
महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईंबाबा की प्रसिद्धि देश-दुनिया तक फैली हुई है। वहीं, दुनिया भर से भक्त मंदिर ट्रस्ट को महत्वपूर्ण दान देते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मंदिर में हर साल करीब 480 करोड़ का दान आता है। (Source: @shreesaibabasansthantrust/instagram) -
Vaishno Devi Temple
जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का बहुत प्रसिद्ध है। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित इस मंदिर में हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर साल इस मंदिर में करीब 500 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। (Source: @maa.vaishno.devi/instagram) -
Meenakshi Amman Temple
तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर पुराने समय से ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में अपना स्थान बनाया हुआ है। यह देश के उन चंद मंदिरों में शामिल है जहां रोजाना 20 से 30 हजार भक्त दर्शन के लिए आते हैं और करोड़ों का दान करते हैं। (Source: @iampthakar/instagram) -
Jagannath Temple
पुरी में जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। यहां भारत ही नहीं बल्की दुनिया के कोने-कोने से भक्त आते हैं और ये भक्त भारी मात्रा में मंदिर में दान चढ़ाते हैं। यह मंदिर वार्षिक रथ यात्रा उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। हालाकिं, मंदिर की सही संपत्ति के बारे में कोई नहीं जानता। (Source: @jagannathadhaam/instagram)
