-
ईरान और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी गहरे हैं। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर हादसे में हुई मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों के बीच बेहद महत्वपूर्ण समझौते हुए थे। (Reuters)
-
ये रईसी ही थे जिन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद भी चाबहार बंदरगाह भारत को सौंपने का रास्ता साफ किया। (Reuters)
-
यहां तक कि इस्लामिक देश ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने हमेशा कश्मीर के मुद्दे पर भारतीय रुख का समर्थन किया। दोनों देशों के बीच । ऐसे में आइए जानते हैं दोनों देश एक दूसरे से क्या आयात-निर्यात करते हैं। (Reuters)
-
ईरान वित्त वर्ष 2014-15 में भारतीय बासमती चावल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश रहा है। (Indian Express)
-
वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में ईरान ने भारत से 9,99,879 मीट्रिक टन चावल खरीदा था। (Reuters)
-
बासमती चावल के अलावा इंडिया से ईरान चाय, कॉफी और चीनी भी भारी मात्रा में खरीदता है। (Indian Express)
-
वहीं, ईरान से भारत सबसे ज्यादा कच्चे तेल खरीदता है। 2018-19 में भारत ने ईरान से करीब 23.5 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया था। (Indian Express)
-
कच्चे तेल के अलावा ईरान से इंडिया सूखे मेवे, रसायन और कांच के बर्तन भी खरीदता है। (Reuters)
