-
भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की याद में मनाया जाता है, जब भारत ने 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त की थी। कड़ी मेहनत और हजारों-लाखों बलिदानों के बाद भारत को ये आजादी मिली है। (PTI Photo)
-
इस साल देश अपना आजादी का 77वां साल मना रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं बल्की औक कई देश भी हैं जौ आजाद हुए थे। चलिए हम आपको बताते हैं भारत के अलावा उन देशों के बारे में जो अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाते हैं। (PTI Photo)
-
South Korea
साउथ कोरिया को 15 अगस्त 1945 को जापान से आजादी मिली थी। अमेरिका और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान के कब्जे से मुक्त कराया था। इस दिन को साउथ कोरिया नेशनल लिब्रेशन डे के तौर पर सेलिब्रेट करता है। (REUTERS Photo) -
North Korea
साउथ कोरिया के साथ-साथ नॉर्थ कोरिया भी 15 अगस्त 1945 को जापान के कब्जे से मुक्त हुआ था। नॉर्थ कोरिया मे इस दिन को नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाया जाता है। छुट्टी का दिन होने की वजह से इस दिन नॉर्थ कोरिया में शादी की परंपरा बी चल पड़ील है। (REUTERS Photo) -
Bahrain
भारत की तरह बहरीन को ब्रिटेन की गुलामी से 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। हालांकि बहरीन अपना नेशनल डे 16-17 दिसंबर को मनाता है क्योंकि इस दिन यहां का पूर्व शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा गद्दी पर बैठा था, जिसने कई तरह के रिफॉर्म्स की शुरुआत की थी। (REUTERS Photo) -
Democratic Republic of the Congo
अफ्रीकी देश कॉन्गो को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। आजादी मिलने के बाद ये डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। इस दिन को यह देश कांगोलेस नेशनल डे के रूप में मनाता है। (REUTERS Photo) -
Liechtenstein
लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यह दुनिया का छठां सबसे छोटा देश है जो स्वतंत्रता से पहले जर्मनी के कंट्रोल में था। स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से घिरा यह देश 15 अगस्त 1940 को जर्मनी से आजाद हो गया। (REUTERS Photo)
(यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के 8 सबसे पवित्र शहर, हर हिंदू एक बार जाने की रखता है ख्वाहिश)
