-
15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वो दिन, जिस दिन हमारा देश आजाद हुआ और भारत को दो मुल्कों में भी बांट दिया गया। जहां एक तरह लोग आजादी का जश्न मना रहे थे, दूसरी ओर कई लोग बंटवारे का दर्द झेल रहे थे। आइए देखते हैं आज से 70 साल पहले आजादी का सवेरा होने से पहले रात को हिंदुस्तान ने क्या-क्या देखा। आगे की स्लाइड्स में देखें 14-15 अगस्त 1947 के दिन की अनदेखी तस्वीरें।
-
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 14-15 अगस्त की रात को अपना प्रसिद्ध भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' देते हुए।
-
नेहरू के भाषण के दौरान कई गणमान्य लोग वहां मौजूद थे।
-
14-15 अगस्त को मध्यरात्रि सत्र में असेंबली को संबोधित करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू।
-
बंटवारे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और लाखों लोग इस बंटवारें से प्रभावित हुए थे।
-
आजादी के साथ कई लोगों को बंटवारे का दर्द भी झेलना पड़ा था। तस्वीर 17 सितंबर 1947 की है, जब मुस्लिम रिफ्यूजी को पुराना किला में रोका गया था।
-
बीआर अंबेडकर को देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में शपथ दिलाते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद।
-
15 अगस्त 1947 को साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक में जमा भीड़।
-
15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोंधित करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू।