-
आज के समय में व्हाट्सएप कई लोगों के जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। दुनिया में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के जरिए लोग SMS भेजने के साथ ही वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। शुरुआत में जब व्हाट्सएप लॉन्च हुआ था तब सिर्फ SMS का ऑप्शन था। लेकिन अब व्हाट्सएप के जरिए एक दूसरे को फोटो, वीडियो, लोकेशन, डॉक्यूमेंट और अब यहां तक कि पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
वाट्सऐप भारत समेत दुनिया के करीब 180 देशों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किन-किन देशों में व्हाट्सएप बैन है? नहीं तो आइए जानते हैं। (Photo: Pexels)
-
चीन
अपने सेंसरशिप पॉलिसी के तहत चीन ने व्हाट्सएप के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी है। इसके साथ ही कई और विदेशी एप्स और वेबसाइट्स के एक्सेस पर रोक लगी हुई है। व्हाट्सएप की जगह चीन के लोग वीचैट का इस्तेमाल करते हैं। (Photo: Pexels) -
उत्तर कोरिया
दुनिया की सबसे सख्त इंटरनेट नीतियां अगर कहीं है तो वो है उत्तर कोरिया। तानाशाह किम जोंग उन ने कई चीजों पर पाबंदी लगा रखी है जिसमें व्हाट्सएप भी शामिल है। यहां तक कि उत्तर कोरिया में आम जनता इंटरनेट तक इस्तेमाल नहीं कर सकती है। डार्क वेब या वीपीएन के तहत व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर उत्तर कोरिया में कड़ी सजा का भी प्रावधान है। (Photo: Pexels) (दुनिया में कही ज्यादा तो कहीं कम वर्किंग ऑवर है। यहां यूरोप के उन 10 देशों की लिस्ट जारी की गई है जहां पर सप्ताह में लोग सबसे कम काम करते हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें) -
ईरान
ईरान में भी व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दरअसल, ईरान मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर यहूदियों के समर्थन का आरोप लगाते हुए अपने यहां व्हाट्सएप के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी है। (Photo: Pexels) -
सीरिया
व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की लिस्ट में सीरिया भी शामिल है। पिछले काफी समय से गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया की सरकार नहीं चाहती कि देश के भीतर की बातें बाहर तक पहुंचे जिसके चलते व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगा रखा है। (Photo: Pexels) -
कतर
कतर में व्हाट्सएप पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगा है। यहां के लोग सिर्फ टैक्स मैसेजिंग सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कतर ने स्थानीय दूरसंचार कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए व्हाट्सएप के वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाओं को ब्लॉक कर रखा है। (Photo: Pexels) -
संयुक्त अरब अमीरात
कतर की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएं ब्लॉक हैं। यहां भी लोग सिर्फ टैक्स मैसेजिंग सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo: Pexels) (अबू धाबी ने अपने यहां पर एक फूल के खेती, उत्पादन से लेकर प्रचार और प्रसार तक पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में ये फूल खूब पाया जाता है। क्या सच में ये जान ले सकता है? लिंक पर क्लिक कर जानें सच)
