-
अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट होता है। बिना इसके दूसरे देश में प्रवेश नहीं किया जा सकता है। (Photo: Pexels)
-
भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में से एक है। साल 2025 में हैनली पासपोर्ट इंडेक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट दुनिया में 85 वें स्थान पर है। (Photo: Indian Express)
-
लेकिन क्या आपको पता है भारत में कितने तरह के पासपोर्ट होते हैं और इनका रंग कैसा होता है। आइए जानते हैं इसमें से सबसे ताकतवर पासपोर्ट कौन सा है?
-
भारत सरकार से चार तरह के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं जिनका रंग मरून, सफेद, नीला और नारंगी होता है। (Photo: Indian Express)
-
किसे दिया जाता है सफेद पासपोर्ट भारत सरकार व्हाइट कलर का पासपोर्ट उन लोगों के लिए जारी करती है जो सरकारी कामकाज से विदेश यात्रा करने वाले अधिकारी होते हैं। ये पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों के पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। सफेद पासपोर्ट रखने वाले अधिकारियों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं। (Photo: Indian Express)
-
नारंगी पासपोर्ट जो भारतीय नागरिक सिर्फ 10वीं तक पढ़े होते हैं उन्हें भारत सरकार की ओर नारंगी पासपोर्ट जारी किया जाता है। इसमें अधिकतर विदेश में माइग्रेंट लेबरर के तौर पर काम करने वाले भारतीय शामिल होते हैं। (Photo: Indian Tech & Infra/Twitter) किस देश के लोग खाते हैं दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत जान पकड़ लेंगे सिर
-
नीले रंग का पासपोर्ट भारत सरकार आम इंडियन नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट जारी करता है। दरअसल, भारत सरकार पासपोर्ट का रंग अलग-अलग इसलिए रखती है ताकि आम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों-राजनयिकों की पहचान करने में आसानी हो। (Photo: Pexels)
-
मरून पासपोर्ट भारतीय राजनयिकों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए भारत सरकार मरून कलर का पासपोर्ट जारी करती है। इसमें इंडियन डिप्लोमैट्स, आईएएस और आईपीएस रैंक के सरकारी अधिकारी शामिल हैं। (Photo: Pexels)
-
मरून रंग के पासपोर्ट का धारक विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करता है। इसे सबसे ताकतवर भारतीय पासपोर्ट माना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री भारतीय पासपोर्ट के लिए इंडियंस 57 देशों में बिना वीजा के ही यात्रा कर सकते हैं। (Photo: Indian Express) पूरी दुनिया में सबसे अधिक किन चीजों का होता है आयात?
