-

1 जनवरी को ज्यादातर देश नए साल का जश्न मनाते हैं। इस मौके पर लोग घर से लेकर बाहर तक पार्टी करते हैं और जमकर जश्न मनाते हैं। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो 1 जनवरी को नया साल नहीं मनाते हैं। इसके साथ ही इन देशों में नए साल को अलग नाम से मनाते हैं लेकिन 1 जनवरी को नहीं बल्कि अपने कैलेंडर के अनुसार। आइए जानते हैं कौन-कौन से देश हैं: (Photo: SIAM Songkran Music Festival/Insa)
-
1- चीन
चीन में नया साल 1 जनवरी के बजाय 21 से 20 फरवरी के बीच मनाया जाता है। इसे लूनर न्यू ईयर और स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। चीन अपना नया साल मून कैलेंडर के आधार तय करता है। इस दिन लोग लाल रंग से सजावट करते हैं। साथ ही लूनर न्यू ईयर के मौके पर ड्रैगन और शेर के भेष में लोग डांस भी जमकर करते हैं। (Photo: Unsplash) -
2- इथियोपिया
इथियोपिया दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो सितंबर में नया साल मनाता है। यहां पर नए साल को एन्कुटाटाश (Enkutatash) कहते हैं जो 11 सितंबर को मनाया जाता है। लीप ईयर में 12 सितंबर को मनाते हैं। साथ ही यहां के नए साल को फूलों का त्योहार भी कहते हैं इथियोपियाई कैलेंडर को ग्रेगोरियन कैलेंडर से 7-8 महीने पीछे माना जाता है जिसके चलते यहां सितंबर में नये साल को मनाने की परंपरा है। (Photo: Unsplash) -
3- ईरान
ईरान हर साल 20 या 21 मार्च को नया साल मनाता है जिसे नौरोज कहते हैं। ईरानी लोगों का मान्यता है कि फारसी नव वर्ष का प्रतीक नौरोज 3000 वर्ष से भी अधिक पुराना है और वसंत विषुव के साथ मनाया जाता है। (Photo: Nowruz Festival/Insta) -
4- इन देशों में भी मनाते हैं
नौरोज ईरान के अलावा तजाकिस्तान, कुर्दिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और अजरबैजान के अलावा अन्य फारसी सांस्कृतिक प्रभाव वाले कई क्षेत्रों में भी नौरोज मनाया जाता है। नौरोज की सजावट सात चीजों से की जाती है जिसमें सेब, लहसुन, तेल, लाल मसाला, गेहूं की खीर और सिरका जैसी चीजें शामिल की जाती हैं। (Photo: Nowruz Festival/Insta) -
5- वियतनाम
वियतनाम का सबसे प्रमुख त्योहार टेट है जिसे लोग नव वर्ष भी कहते हैं। यह त्योहार चंद्र नव वर्ष के साथ मनाते हैं जो जनवरी के अंत से फरवरी के मध्य के बीच में आता है। (Photo: Unsplash) -
6- नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी 1 जनवरी के बजाय विक्रम संवत नया साल मनाने की परंपरा है जो अप्रैल के मध्य में आता है। नेपाल विक्रम संवत् पंचांग का पालन करता है जो ग्रेगोरियन पंचांग से लगभग 57 वर्ष आगे है। (Photo: Pexels) -
7- थाईलैंड
थाईलैंड में लोग नए साल को सोंगक्रान भी कहते हैं जो सोल कैलेंडर के अनुसार तय होता है। हर साल 13 से 15 अप्रैल के बीच मनाने की परंपरा है। (Photo: SIAM Songkran Music Festival/Insa) -
8- श्रीलंका
श्रीलंका में नव वर्ष लोग 13 और 14 अप्रैल को मनाते हैं। इसे सिंगला और तमिल नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। यह समय फसल की कटाई का होता है। इ दौरान पारंपरिक खेल और अन्य कई सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। (Photo: Unsplash) 31 दिसंबर की रात बना लें प्लान, डीजे और लाइव सूफी नाइट के लिए मशहूर हैं दिल्ली-एनसीआर की ये 9 जगह