-
आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा – “वो तो गिरगिट की तरह रंग बदलता है।” यह कहावत भले ही इंसानों पर तंज कसने के लिए कही जाती हो, लेकिन गिरगिट वास्तव में अपने शरीर का रंग बदलने की अनोखी क्षमता रखता है। यह खासियत उसे न केवल शिकारियों से बचने में मदद करती है, बल्कि शिकार करने और वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में भी काम आती है। (Photo Source: Pexels)
-
पारदर्शी होती है गिरगिट की स्किन
गिरगिट की त्वचा ऊपर से ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी होती है। इसके नीचे अलग-अलग रंगों वाले पिगमेंट कोश (Chromatophore Cells) मौजूद रहते हैं। इनमें लाल, पीले और काले रंग के दानेदार पिगमेंट होते हैं। ये दाने कभी इकट्ठा हो जाते हैं तो कभी फैल जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
जब कोशिकाएं सिकुड़ती हैं तो पिगमेंट पास-पास आकर गहरे रंग (जैसे काला) दिखाते हैं। जब कोशिकाएं फैलती हैं तो हल्के या अलग-अलग रंग नजर आते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
नैनोक्रिस्टल और फोटोनिक क्रिस्टल का खेल
गिरगिट की त्वचा के भीतर इरिडोफोरस कोशिकाएं भी होती हैं, जिनमें नैनोक्रिस्टल्स मौजूद रहते हैं। ये क्रिस्टल्स प्रकाश की वेवलेंथ को परावर्तित (reflect) करके रंग बदलने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, जब ये कोशिकाएं प्रकाश को नीले या हरे रंग की दिशा में मोड़ती हैं, तो गिरगिट की त्वचा हरे-नीले रंग में चमक उठती है। (Photo Source: Pexels) -
किन कारणों से बदलता है गिरगिट का रंग?
गिरगिट का रंग केवल सजावट के लिए नहीं बदलता, बल्कि इसके पीछे खास कारण होते हैं:
भावनाएं (Emotions): जब वह डरता है या गुस्से में होता है, तो उसका नर्वस सिस्टम कोशिकाओं को संदेश भेजता है, जिससे रंग काला या भूरा हो जाता है। एक्साइटमेंट होने पर पीले या चमकीले धब्बे उभर आते हैं। (Photo Source: Pexels) -
प्रकाश (Light): तेज धूप में गिरगिट का रंग गहरा हो जाता है ताकि शरीर अधिक गर्मी सोख सके, जबकि छांव या अंधेरे में इसका रंग हल्का या हरा हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
तापमान (Temperature): ठंडे माहौल में गिरगिट हल्का रंग अपनाता है, जबकि गर्म वातावरण में गहरा रंग ले लेता है। (Photo Source: Pexels)
-
गिरगिट के रंग बदलने के फायदे
शिकारियों से बचाव: गिरगिट अपने रंग को वातावरण से मिलाकर छिप सकता है। (Photo Source: Pexels) -
शिकार पकड़ना: रंग बदलकर ये कीड़ों को धोखा देता है और आसानी से शिकार कर लेता है। (Photo Source: Pexels)
-
संवाद का तरीका: गिरगिट कभी-कभी अपने साथी को संकेत देने के लिए भी रंग बदलता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: अपने ही बच्चों को खा जाते हैं ये जानवर, कुछ तो अपने भाई-बहन, मां और पार्टनर को भी नहीं छोड़ते)
