अक्षय कुमार अभिनीत मूवी हाउसफुल-3 शुक्रवार (3मई) को रिलीज हो गई है, जिसमें रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और चंकी पांडे भी हैं। ये कलाकार पिछली दो हाउसफुल में भी थे। इनको छोड़कर मूवी का पूरा कास्ट नया है। जॉन अब्राहम की जगह अभिषेक बच्चन को लिया गया है। दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर देने वाली मूवी एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश है। आईए, एक नजर पिछली दो हाउसफुल मूवीज पर… पहली हाउसफुल मूवी साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, जिया खान और अर्जुन रामपाल थे। साजिद खान निर्देशित मूवी में मलाइका अरोड़ा खान और जैकलीन का कैमियो भी था। -
फिल्म के एक्टर्स और डायरेक्टर को इस मूवी के लिए कई अवार्ड्स भी मिले थे।
-
हाउसफुल दीपिका की अक्षय के साथ दूसरी मूवी थी। पहली मूवी चांदनी चौक टू चाइना थी। इसके बाद दोनों देसी ब्वॉय में दिखाई दिए थे।
साजिद खान दो साल बाद हाउसपुल-2 लेकर आए। इसमें कुछ नए चेहरे थे, हालांकि, अक्षय, रितेश और बोमन ईरानी इस मूवी में भी थे। इसमें आसिन, जॉन अब्राहम, जैकलीन, श्रेयस तलपड़े, जरीन खान, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और मिथुन दिखाई दिए थे। -
यह फिल्म काफी सफल रही, इसे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी तादाद में देखा गया। फिल्म ने रिलीज होने के 17 दिनों के भीतर से 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर चुकी थी।
-
ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने मूवी में चचेरे भाईयों की भूमिका निभाई थी। हाउसफुल-2 साल 2003 में रिलीज हुई एक तमिल मूवी की रीमेक थी।
-
अक्षय कुमार अब हाउसफुल के तीसरे पार्ट के साथ आ रहे हैं। अक्षय के साथ ही पुरानी टीम के रितेश और चंकी पांडे भी हैं। अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम की जगह ली है।
-
हाउसफुल-3 में नरगिस फाखरी, लीजा हेडन और जैकलीन भी हैं।
मूवी शुक्रवार(3मई) को रिलीज हुई है।
