-
हनी सिंह पिछले कई सालों से युवाओं की पसंद बने हुए हैं। सिंह देखते हीं देखते भारत के सबसे महंगे सिंगर में से एक बन गए। रैपर यो यो हनी सिंह, जिनके गाने भारतीय युवाओं के बीच हिट हैं, आज वह 33 वर्ष के हो चुके हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी ने यूके ट्रिनिटी स्कूल से म्यूजिक सीखा है और बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। (Instagram)
काफी दिनों तक लोगों को पता नहीं था हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह और वो शादीशुदा हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर हृदेश सिंह नहीं जंचता था इसलिए उन्होंने अपनी नाम हनी सिंह कर लिया। (Instagram) -
बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह अफवाह रही कि यो यो हनी सिंह बीमार हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर कुछ खुलासे किए। मीडिया से खुलकर बातचीत के दौरान हनी सिंह ने खुद बताया कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार रहे और ऐल्कॉहॉलिक भी हो गए थे। (Instagram)
-
अपनी बीमारी के बारे में बिना किसी हिचकिचाहट के बताते हुए हनी सिंह ने यह भी स्वीकारा कि उन्हें एक समय में अपने घरवालों से भी डर लगने लगा था और वो भीड़ में भी जाने से घबराने लगे थे। अपने फैन्स से अचानक दूर चले जाने वाले हनी सिंह बीमारी से पहले अपने करियर के शिखर पर थे। ऐसी भी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि हनी सिंह को रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा गया था। (Instagram)
-
दिल्ली शिफ्ट होने के बाद हनी ने नई दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। हनी ने दिल्ली में ऑर्गनाइज 'वॉर ऑफ डीजे' में परफॉर्म कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। इस कॉम्पिटिशन में वे दूसरे पायदान पर आए थे। मिडनाइट ब्लूज में पहली पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगिंग के साथ उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी की। (Instagram)
-
वैसे तो हनी सिंह अपने गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उनके द्वारा गाए गए कुछ गानों से लोगों को आपत्ति हुई और उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। वो कई बार कोर्ट में भी पेश हुए।
-
ऐसी खबरे आई थीं कि लुंगी डांस गाने के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान ने हनी सिंह को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। हालांकि उनकी पत्नि ने इससे इंकार किया लेकिन कहने वाले यहां तक कहते हैं कि इसी के बाद हनी सिंह के इंडस्ट्री से गायब होने के खबरें आने लगीं।
-
दरअसल, इस सॉन्ग में हनी सिंह ने अपने गाने के बोल में कुछ काफी आपत्तीजनक शब्द डाले थे जिसके लिए काफी विवाद हुआ।
-
इसके बाद उन्होंने कहा कि ये उनकी आवाज नहीं है और बात फॉरेंसिक वॉइस एनालिसिस तक पहुंच गई। हालांकि बाद में यही ये आवाज हनी सिंह की ही थी।
