-
देश के कई राजघराने ऐसे हैं जिनके परिवार के लोगों ने राजनीति, खेल या फिर एक्टिंग की दुनिया में अपना खूब नाम बनाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से राजा भैया (Raja Bhaiya) तक कुछ ऐसे नाम हैं जो राजनीति में खूब चर्चित हैं। बात फिल्मी दुनिया की करें तो इसमें भी कई ऐसे चेहरे हैं जो रॉयल फैमिली से संबंध रखते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं में से एक सागरिका घाटगे के बारे में:
-
सागरिका घाटगे बॉलीवुड में चक दे गर्ल के नाम से फेमस हैं। दरअसल उन्हें असली पहचान शाहरुख खान संग फिल्म चक दे इंडिया से मिली थी।
-
सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी रचाई है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी।
-
सागरिका घाटगे महेश्वर के चर्चित होलकर राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह घाटगे सीता राजे घाटगे के बेटे हैं। सीता राजे घाटगे तुकाजी राव होलकर तीृतीय की बेटी थीं।
-
सागरिका के माता-पिता को कभी भी मुस्लिम दामाद से आपत्ति नहीं थी। हालांकि जहीर खान ने मराठी बोलकर अपने होने वाले सास सुर को इम्प्रेस किया था।
-
सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता ज्यादातर मराठी ही बोलते हैं। पहली मुलाकात में जहीर खान ने भी उनसे मराठी में ही बात कर उनका दिल जीत लिया था।
-
Photos: Social Media
