-

शाहरुख, ऐश, पूनम ढिल्लो, सैफ अली खान, बिग की नातिन के अलावा आप अब तक कई बॉलीवुड स्टार किड्स के बारे में काफी कुछ जान गए हैं। लेकिन आज हम आपको एक और स्टार किड से मिलवाने जा रहे हैं। जो बाकी दूसरे स्टार किड्स से काफी अलग हैं। जी हां, हम आपको आज अजय देवगन और काजोल की बेटी के बारे में बताएंगे। जैसे कि बॉलीवुड में बाकी दूसरे स्टार्स से काफी अलग अभिनेता अजय देवगन हैं ठीक वैसे ही उनकी बेटी न्यासा भी हैं।
पिता की तरह बेटी भी ज्यादा शोर शराबा, पार्टियों से काफी दूरियां बनाए हुए हैं। यहां तक कि वे सोशल साइट पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अजय देवगन सबसे ज्यादा प्यार अपनी बेटी न्यासा से ही करते हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल 15 साल की हैं। -
हाल में भी अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा के साथ स्माइल फाइंडेशन के एक प्रोग्राम में नजर आईं। हालांकि इस दौरान न्यासा की मम्मी काजोल नजर नहीं आईं। न्यासा को उनके स्टार किड होने का जरा भी गुरुर नहीं है। उनमें कभी भी नजर नहीं आता।
इस दौरान अजय ने कहा कि आप उन्हें पंख इसलिए मत दीजिए क्योंकि वो लड़की हैं बल्कि इसलिए दीजिए क्योंकि वो भी उड़ सकती हैं। न्यासा भी प्रोग्राम में काफी इंटरेस्ट लेते दिखीं। पहले भी अजय देवगन न्यासा को लेकर इस तरह के प्रोग्राम में नजर आ चुके हैं। अजय देवगन और काजोल हमेशा से ही अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखे और इसका फायदा अब नजर आने लगा है। देवगन न्यासा को लेकर इस तरह के प्रोग्राम में नजर आ चुके हैं। अजय देवगन और काजोल हमेशा से ही अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखे और इसका फायदा अब नजर आने लगा है। हाल में ही लंदन में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दोनों नजर आए थे। रेड कार्पेट पर अजय देवगन उनके साथ चले थे। न्यासा ज्यादातर मौकों पर अपने पापा अजय देवगन के साथ ही नजर आती हैं जबकि इस उम्र के स्टार किड्स इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण छाए रहते हैं। -
न्यासा अपने पापा मम्मी के अलावा अपनी दादी-दादा की भी चहेती हैं। शॉपिंग के लिए भी अजय देवगन के साथ न्यासा ही जाती हैं। कम से कम इस तस्वीर को देखकर तो यही लगता है।अगर अजय देवगन सीरियस पापा हैं तो काजोल भी कूल मम्मी हैं। इस तस्वीर में भी दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।