-
Rajnikanth: थलाइवा के नाम से मशहूर मेगास्टार रजनीकांत ने राजनीति के मैदान में एंट्री मार ली है। रजनीकांत ने गुरुवार 12 मार्च को ऐलान किया कि वह राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं जिसके नेता वह खुद रहेंगे। हालांकि रजनीकांत ने साफ किया है कि वह सीएम नहीं बनेंगे। रजनीकांत का कहना है कि उनकी पार्टी का नेतृत्व जिसके भी हाथ में होगा वह सरकार का हिस्सा नहीं होगा।
-
रजनीकांत ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अपनी पार्टी में यूथ और एजुकेटेड लोगों को जोड़ेंगे। वह पढ़े-लिखे और अच्छे ट्रैक रेकॉर्ड वाले लोगों को अपनी पार्टी में चुनाव लड़ने का मौका देंगे।
-
बकौल रजनीकांत उनकी पार्टी में दो सेक्शन होंगे। एक सेक्शन संगठन को देखेगा और दूसरा सरकार चलाएगा। पार्टी का ढांचा कुछ इस तरह का होगा कि संगठन अपनी ही सरकार से सवाल भी कर सकेगा।
रजनीकांत ने आगे कहा- हमारे पास सीमित संख्या में लोग हैं। हम उनका सही से उपयोग करेंगे। तमिलनाडु के लोगों के लिए हमने जो प्लान तैयार किया है, उसे लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे। हम इस बारे में नेताओं, पत्रकारों और अधिकारियों से भी बात कर चुके हैं लेकिन कोई भी इस प्लान पर राजी नहीं हुआ है। लेकिन हम अपने इसी प्लान पर आगे बढ़ेंगे। -
रजनीकांत ने तमिलनाडु में मौजूदा दोनों अहम राजनीतिक पार्टियों AIADMK और DMK के बारे में कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं।
-
बता दें कि 69 वर्षीय रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। फिल्मों में आने से पहले वह बेंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर थे। साल 1975 में रजनीकांत ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
-
रजनीकांत के नाम आज एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का रिकॉर्ड है। तमिलनाडु में फैंस उनकी पूजा करते हैं।
-
आज भी रजनीकांत की कोई फिल्म जब पर्दे पर आती हैं तो पूरे राज्य में त्योहार सा माहौल दिखता है।
-
हाल ही में रजनीकांत ने डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो Man Vs Wild की शूटिंग पूरी की है। इस शो में पिछले साल पीएम मोदी भी नजर आए थे।
