• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • Maharashtra Civic Polls
  • Maharashtra Result
  • BMC Result
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • Maharashtra Civic Polls
  • Maharashtra Result
  • BMC Result
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. here are the educational qualifications of some of indias most popular politicians of bjp party read details

कोई छठी पास तो कोई मैथ्स ग्रेजुएट, ऐसी है इन मशहूर BJP नेताओं की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स

जानिए बीजेपी पार्टी के फेमस नेताओं की शैक्षणिक योग्यता।

By: Mohani
Updated: July 21, 2021 15:06 IST
हमें फॉलो करें
  • Pm modi, modi degree, modi degree row, modi degree RTI, narendra modi, politicians, education, inida, political leader education, qualification of indian leader, indian leader education, indian leader degree, BJP leader education
    1/11

    बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में तो देश के युवा बहुत कुछ जानते हैं। वो क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल से भी काफी रू-ब-रू हो चुके हैं लेकिन आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ताकतवर नेताओं की एजुकेशनल क्वालिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर तो विपक्षी पार्टी के नेता पहले ही सवाल उठा चुके हैं। यहां हम आपको पीएम मोदी, स्मृति ईरानी के अलावा भाजपा के उन नेताओं की शैक्षणिक डिग्री के बारे में बता रहे हैं जो देश की सत्ता पर काबिज हैं और अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर योगदान दे रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भाजपा के नेता छठी पास से लेकर पीएचडी डिग्री होल्डर तक हैं। कोई नामी वकील है तो कोई मशहूर अर्थशास्त्री। अगर आप इन बीजेपी नेताओं को पसंद करते हैं तो यकीनन आप भी इनकी एजुकेशन के बारे में जानना चाहेंगे। जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बीजेपी पार्टी के ये नेता।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पढ़ाई को लेकर तमाम तरह के सवाल किए जाते रहे हैं। नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता की संतानों में से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने गुजरात के वडनगर से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की। राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी पढ़ाई में हमेशा औसतन रहे। हालांकि, छात्र जीवन में डिबेट और थिएटर में वो काफी रुचि रखते थे। साल 1978 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर 5 साल बाद गुजरात यूनिवर्सिटी से साल 1982 में पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की।
  • 2/11

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

  • देश के पढ़े-लिखे राजनेताओं में से एक अरुण जेटली का भी नाम आता है। वित्त मंत्रालय संभालने वाले अरुण जेटली दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ एडवोकेट भी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। अरुण जेटली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साल 1977 में लॉ की डिग्री हासिल की थी। अपने कॉलेज के दिनों में जेटली कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट भी रहे। जेटली को वाद-विवाद, क्रिकेट की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना काफी पसंद था।
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कॉलेज के दिनों में एक मेधावी छात्र रहे हैं। राजनीति में अव्वल योगी आदित्यनाथ मैथ्स ग्रेजुएट हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय ठंगर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में वह एक बहुत ही अच्छे वक्ता के तौर पर पहचाने जाते थे।
  • भारतीय जनता पार्टी की नेता और देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हरियाणा सरकार में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मिनिस्टर बनने वाली पहली महिला रहीं। सुषमा स्वराज एक बेहतर राजनेता के अलावा वकील भी रही हैं। उन्होंने अंबाला के एसडी. कॉलेज से संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंढ़ीगढ़ से LL.B किया। पढ़ाई के दौरान हरियाणा के भाषा विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियागिता में सुषमा स्वराज लगातार तीन साल तक बेस्ट हिन्दी स्पीकर विनर रहीं। वह अपने कॉलेज के दिनों में एक बेहतर वक्ता के तौर पर पहचानी जाती थीं।
  • भाजपा नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री को लेकर काफी विवाद हुआ। स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से अपने करिअर की शुरुआत की थी। बाद में वह राजनीति में आईं। बताया जाता है कि उनके पास येल यूनिवर्सिटी की डिग्री है लेकिन बाद में ऐसी भी खबरें आईं कि उन्होंने सांसदों के साथ महज 6 दिन का एक कोर्स किया था। स्मृति ने दिल्ली के होली चाइल्ड ऑक्स‍िलियम स्कूल से 12वीं की है और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉरेस्पोंडेंस के जरिए बीए की डिग्री हासिल की। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में गुजरात से नोमिनेशन पेपर फाइल करने के दौरान स्मृति ईरानी ने खुलासा किया था कि उनकी उच्चतम शिक्षा बी.कॉम पार्ट-1 तक हुई है।
  • 10 जुलाई 1951 को जन्‍मे राजनाथ सिंह राजनीतिक पारी शुरु करने से पहले कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके पास गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से फिजिक्स में प्रोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। उसके बाद 1971 में केबी डिग्री कॉलेज में वह लेक्चरर नियुक्‍त हुए। फिलहाल वह राजनीति में सक्रिय हैं और देश के गृह मंत्री हैं।
  • सुब्रमण्यम स्वामी का नाम एक नेता ही नहीं बल्कि एक अर्थशास्त्री, गणितज्ञ के तौर पर भी लिया जाता है। उनका जन्म एक बुद्धिजीवी परिवार में हुआ था। उन्होंने हिन्दू कॉलेज से गणित में स्नातक डिग्री प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे थे। स्वामी के पिता सीताराम सुब्रमण्यम भारतीय सांख्यिकी सेवा में अधिकारी पद पर थे। पिता के बाद स्वामी ने भी केंद्रीय सांख्यिकी संस्थान के निर्देशक के रूप में कार्यभार संभाला। स्वामी आगे की पढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली से कोलकाता से की। इन्होंने 1965 में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री ली है।
  • भाजपा नेता वरुण गांधी का दावा था कि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है लेकिन बाद में मालूम हुआ कि उन्होंने वहां से अपनी पढ़ाई डिस्टेंस लर्निंग के जरिए पूरी की थी।
  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महज 6ठी क्लास तक पढ़ाई की है। हालांकि, राजनीति में उन्होंने बड़ा मुकाम बनाया है। वो मध्य प्रदेश की मुख्य मंत्री रह चुकी हैं।
अपडेट
प्रेशर कुकर फटने से पहले देता है ये संकेत, जान बचाने के लिए जानें ये सेफ्टी टिप्स
‘जिमर क्रिश्चियन हैं, मैं मुसलमान हूं और…’, ‘रामायण’ के लिए म्यूजिक तैयार करने पर एआर रहमान का बयान
SSC GD Constable Final Result 2025 Declared: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर ऐसे चेक करें 53,690 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
Chandigarh: क्षत-विक्षत मिले 50 गायों के शव, मुख्य सचिव का सभी गौशालाओं में सीसीटीवी से निगरानी का आदेश
Numerology 2026 Mulank 6: साल 2026 में 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे जातकों को मिलेगी तरक्की और पैसा, जानें वार्षिक अंक राशिफल
Ek Din: आमिर के बेटे संग बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं साई पल्लवी, जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का टीज़र रिलीज़
पहले पीरियड 5-6 दिन चलता था और अब सिर्फ 2 दिन आता हैं, कहीं आपकी बॉडी कोई बड़ा इशारा तो नहीं कर रही? डॉ से जाने सही पीरियड साइकिल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
वजन घटाने के लिए अदरक का पानी कब तक पिएं? जानें कितने दिन में दिखता है असर और क्या हैं इसके फायदे
पश्चिम बंगाल चुनाव में हाथ मिलाने को लेकर असमंजस में क्यों हैं कांग्रेस और लेफ्ट?
कूड़ा बीनने वाले ने पाल रखे हैं 10-15 डॉगी, कमाई का 90 प्रतिशत उनपर करता है खर्च, वारयल वीडियो देख यूजर्स बोले – दिल का राजा है यह
Mahindra XEV 9S और XUV 7XO को पहले दिन रिकॉर्ड 93,689 बुकिंग, कंपनी को दिया इतने करोड़ का कारोबार
फोटो गैलरी
9 Photos
दुनिया की सबसे ऊंची हिंदू भगवान की मूर्ति कहां है? जानिए पूरी जानकारी
11 minutes agoJanuary 16, 2026
10 Photos
अंडे को उबालने के बाद ठंडे पानी में डालना चाहिए या नहीं? एक दिन में कितना खाएं
20 minutes agoJanuary 16, 2026
7 Photos
कैसोवरी पक्षी दिखने में जितना खूबसूरत उतना ही खतरनाक, एक हमले में तोड़ सकता है कई हड्डियां
2 hours agoJanuary 16, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US