-
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर के माध्यम से सोनिया गांधी को बधाई संदेश देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सोनिया गांधी को बधाई संदेश दिए हैं। करीब दो दशक तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर देखिए उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
-
इस तस्वीर में सोनिया गांधी अपने पति और भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ Nocowary द्वीप में नौका विहार का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। यह फोटो 29 दिसंबर 1986 के दिन ली गई थी। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
यह तस्वीर एक कार्यक्रम के दौरान ली गई थी। इसमें आप सोनिया गांधी को राजीव गांधी के बगल में बैठे देख सकते हैं। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
सोनिया गांधी के साथ राजीव गांधी। इस तस्वीर में आप राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी देख सकते हैं। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
इस फोटो में आप भूटान के राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को देख सकते हैं। यह तस्वीर नई दिल्ली में 2 फरवरी 1985 में ली गई थी। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
इस फोटो में आप राजीव गांधी के बगल में सोनिया गांधी को देख सकते हैं। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
आदिवासियों के साथ सोनिया गांधी। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
गुजरात के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी। यह तस्वीर 23 मार्च 1986 की है। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस आर्काइव)
