-
भारतीय राजनीति में कई नेता अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर महिला नेता हैं। सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) से हेमा मालिनी (Hema Malini) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) तक कुछ ऐसे नाम हैं जो एक से एक खूबसूरत साड़ी में नजर आती हैं। आइए देखें कुछ चर्चित महिला नेताओं का साड़ी प्रेम:
-
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत आने के बाद यहां की संस्कृति को पूरी तरह से अपना लिया। वह हमेशा साड़ी या सूट में ही नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने बताया था कि उन्हें मध्य प्रदेश की माहेश्वरी और चंदेरी सिल्क साड़ियां पसंद हैं। इसके अलावा वह संबलपुर, इक्कत और खादी की साड़ियां भी खूब पसंद करती हैं।
-
हेमा मालिनी सबसे स्टाइलिश सांसदों में गिनी जाती हैं। सालों तक बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ रहीं हेमा मालिनी एक से एक साड़ियां पहनती हैं।
-
हर रंग की साड़ी उनपर जचती है। हालांकि कांजीवरम साड़ियों के लिए उनका लगाव साफ दिखता है।
-
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी अकसर खूबसूरत डिजाइनर साड़ियों में नजर आती हैं।
-
महुआ मोइत्रा को सॉलिड रंगों की साड़ियां के साथ कंट्रास्ट प्रिंटेड ब्लाउज पसंद हैं। महुआ मोइत्रा ना सिर्फ एक तेज तर्रार राजनेता हैं बल्कि उनकी पहचान भी बेहद स्टाइलिश सांसद के तौर पर होती है।
-
निर्मला सीतारमण को हैंडलूम की साड़ियां पसंद हैं। सार्वजनिक जीवन में निर्मला अकसर गढ़वाल, ब्लॉक प्रिंट और साउथ सिल्क की साड़ियों में नजर आती हैं।
-
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अकसर हैंडलूम की कॉटन और सिल्क साड़ियों में नजर आती हैं। साड़ियों को लेकर उनकी पसंद काफी अच्छी है।
-
लिनन या कॉटन की प्लेन साड़ी के साथ बड़ी लाल बिंदी और चेहरे पर मुस्कान वृंदा करात की पहचान है। साड़ियों में उनकी पसंद लाजवाब नजर आती है।
-
सिंधिया परिवार की बेटी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी ज्यादातर साड़ी ही पहनती हैं। सिल्क से राजस्थानी बंधनी और चंदेरी से पोचमपल्ली साड़ियां वसुंधरा राजे की पसंद में शुमार हैं।