-
Bobby Deol Wife Tanya Deol: बॉबी देओल धर्मेंद्र (Dharmendra) के बेटे और सनी देओल (Sunny Deol) के छोटे भाई हैं। बॉबी की शादी तान्या आहूजा से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं। बॉबी और तान्या ने लव मैरिज की थी। जिस रेस्त्रां में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी उसी में बॉबी ने तान्या को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
-
बॉबी देओल ने 1995 में ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म बरसात से डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी और पहली ही फिल्म से बॉबी फेमस हो गए थे। ( यह भी पढ़ें: पत्नी के भाई ने लगाए थे प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप, कुछ यूं छलका था बॉबी का दर्द )
-
फिल्म के सुपरहिट होने की खुशी में बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के इटालियन रेस्त्रां ‘Trattoria’ में पार्टी करने पहुंचे थे। वहीं पर उन्होंने तान्या को पहली बार देखा था।
-
पहली नजर में ही वह तान्या पर दिल हार बैठे थे। लेकिन तब बॉबी ना तो तान्या का नाम जानते थे और ना ही पता। ( यह भी पढ़ें : करोड़ों की मालकिन हैं सनी देओल की पत्नी, जानिए कहां से होती है कमाई )
-
बॉबी देओल ने होटल में मौजूद अपने तमाम जानकारों से तान्या के बारे पूछा। काफी मशक्कत के बाद बॉबी को पता चला कि जिस पर जाकर उनकी निगाहें टिक गई थीं उनका नाम तान्या आहूजा है और बिजनेसमैन देव आहूजा की बेटी हैं।
-
नाम पता चला तो बॉबी ने तान्या का फोन नंबर भी जुगाड़ लिया। नंबर मिलने के बाद बॉबी ने तान्या को फोन किया और उन्हें डेट पर चलने के लिए कहा। तान्या ने साफ मना कर दिया। ( यह भी पढ़ें: 20 साल छोटी महिला से था बॉबी के ससुर का अफेयर, बेटे ने तोड़ लिया था नाता )
-
लेकिन बॉबी देओल ने हार नहीं मानी और तान्या का दिल जीतने में लगे रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। तान्या डेट पर चलने के लिए तैयार हो गईं। यहां से मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा।
-
एक शाम बॉबी ने तान्या को उसी इटालियन रेस्त्रां में बुलाया जहां उन्होंने सबसे पहले उन्हें देखा था। इस डिनर डेट पर बॉबी ने तान्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। तान्या ने भी बॉबी का प्रस्ताव स्वीकार किया। (यह भी पढ़ें: बॉबी का बोल्ड सीन देख शॉक्ड थे धर्मेंद्र, तकिये संग प्रैक्टिस करती थीं 25 साल छोटी एक्ट्रेस )
-
साल 1996 में बॉबी और तान्या की शादी धूमधाम से हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड और बिजनेस जगत के तमाम चर्चित चेहरों ने शिरकत की थी। (यह भी पढ़ें: ईशा देओल 40 साल में सिर्फ एक बार गई हैं भाई सनी देओल के घर ) -
Photos: Social Media
