-
हाल ही में एडलगिव हुरुन इंडिया की ओर से दानदाताओं की लिस्ट जारी की गई है जिसमें देश के कई बड़े बिजनेसमैन के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में HCL के मालिक ने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे नामों को पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं टॉप 7 दानवीरों के बारे में जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा पैसे दान किए हैं।
-
Shiv Nadar
इस लिस्ट में सबसे ऊपर HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर और उनकी फैमिली का नाम है। उन्होंने इस साल 2042 करोड़ दान किए हैं। -
Azim Premji
दूसरे स्थान पर Wipro के मालिक अजीम प्रेमजी और उनकी फैमिली का नाम है। उन्होंने इस साल 1774 करोड़ रुपए दान किए हैं। -
Mukesh Ambani
तीसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली का नाम है। इस साल उन्होंने कुल 376 करोड़ रुपए दान दिया है। -
Kumar Mangalam Birla
चौथे नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनके परिवार का नाम है। इस साल उन्होंने 287 करोड़ रुपए दान किए हैं। -
Bajaj Family
Bajaj ग्रुप के मालिक यानी बजाज फैमिली ने इस साल 264 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस लिस्ट में उनका नाम छठे नंबर पर है। -
Anil Agarwal
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और उनकी फैमिली का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। उन्होंने इस साल 241 करोड़ रुपए दान किए हैं।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: प्रेसिडेंट पद से हटने के बाद भी आजीवन मिलती हैं ये सुविधाएं)