-

Happy Teachers Day: हमारे देश में शिक्षक को भगवान से भी महान माना जाता है। गुरु के बिना हमारा जीवन अधूरा है क्योंकि गुरु हमें जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है। गुरु हमें जीवन में अच्छे-बुरे का ज्ञान कराते हैं। हमारे शिक्षकों को समर्पित 5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस का दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु का स्थान हमेशा सबसे ऊंचा होता है। आइए जानते हैं कि यह शिक्षक दिवस का पर्व क्यों मनाया जाता है और किसकी याद में बनाया जाता है।
-
Happy Teachers Day: आपको बता दें कि हमारा देश 5 सितम्बर को देश के महान दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। डॉ राधाकृष्णन मुख्य रूप से दर्शनशास्त्र यानि फिलोसपी के शिक्षक थे। उन्होंने अपने ज्ञान से बहुत लोगों को प्रभावित किया था और खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी उनके ज्ञान से प्रभावित थे। उन्होंने देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में अपने व्याख्यान दिये जो आज भी याद किये जाते हैं।
-
Happy Teachers Day: हमारे देश में 5 सितंबर डॉ. राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है तो कई और देशों में अलग-अलग दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हर देश अपने देश के किसी महापुरुष की याद में यह पर्व मनाता है। जैसे कि अर्जेंटिना में 11 सितंबर को तो टर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस साल 1965 से मनाया जा रहा है।
-
Happy Teachers Day: दुनिया में भले ही शिक्षक दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता हो, लेकिन हर देश उसे एक ही तरीके से मनाता है। इस दिन लोग अपने शिक्षकों को उपहार भेंट करते हैं और इस दिवस को मनाकर यह याद करते हैं कि हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।
-
Happy Teachers Day: हमारे बीच कई ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने अपने काम से कई लोगों को प्रभावित किया है और शिक्षक होने की मिसाल कायम की है। ऐसे ही पंजाब में एक शिक्षक हैं गोबिंद वीरजी लाल, जिनकी लंबाई तो एक क्रिकेट के स्टंप से भी बहुत कम है, लेकिन वो पिछले 28 सालों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं जो वाकई हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
-
Happy Teachers Day: हमारे देश में इस दिन राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने के अलावा देश भर के शिक्षक वर्ग के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। शिक्षकों को उनके महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।