• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. happy maha shivratri 2021 when lk advani felt sorry after denial to keep fast on shivratri know what exactly happened

जब जेल में शिवरात्रि का व्रत ना रखकर पछताए थे एल के आडवाणी, जेलर से बोलना पड़ा था झूठ

Lal Krishna Advani, Happy Shivaratri: 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बंद करने की मांग उठी तो देशभर से संघ के कार्यकर्ताओं को जेल में बंद किया गया। 4 फरवरी 1948 को तब संघ प्रचारक रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी अपने सहयोगियों के साथ अलवर जेल में बंद हुए थे। अलवर जेल में अपने 3…

By: Suneet Kumar Singh
March 11, 2021 08:36 IST
हमें फॉलो करें
  • happy maha shivratri, happy maha shivratri 2021, happy maha shivratri images
    1/10

    Lal Krishna Advani, Happy Shivaratri: 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बंद करने की मांग उठी तो देशभर से संघ के कार्यकर्ताओं को जेल में बंद किया गया। 4 फरवरी 1948 को तब संघ प्रचारक रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी अपने सहयोगियों के साथ अलवर जेल में बंद हुए थे। अलवर जेल में अपने 3 महीने प्रवास के दौरान आडवाणी शिवरात्रि (Happy Shivratri) का व्रत ना रख कर बहुत पछताए थे। आइए जानें क्या है पूरा मामला: 

  • 2/10

    जेल में सिर्फ दो वक्त खाना मिलता था। खाने में 3 पतली रोटियां और पानी जैसी दाल मिलती थी। लाल कृष्ण आडवाणी के लिए जेल में खाने को लेकर ही सबसे बड़ी चुनौती थी।

  • 3/10

    एक दिन जेलर ने लाल कृष्ण आडवाणी को अपने केबिन में बुलाया और कहा कि, 'कल शिवरात्रि है। जेल में लगभग सभी कैदी उपवास रखेंगे। क्या आप और आपके साथी भी व्रत रखेंगे?' आडवाणी ने कहा कि वह अपने साथियों से बात कर आपको बता देंगे।

  • 4/10

    आडवाणी ने अपने दोस्तों से इस बाबत पूछा तो उन्होंने कहा कि जेल में जिस तरह का खाना मिलता है उस हिसाब से तो रोज ही हमारा उपवास चल रहा है तो फिर व्रत किस बात का रखें। उन सबने जेलर को ना बोल दिया।

  • 5/10

    अगले दिन सुबह 11 बजे खाने के लिए घंटी बजी तो सिर्फ आडवाणी और उनके दोस्त ही कैंटीन में खाने पहुंचे। शाम को 5 बजे फिर से खाने की घंटी बजी। आडवाणी का गुट ये घंटी सुन चौंक गया क्योंकि खाने का टाइम तो रात 8 बजे होता है।

  • 6/10

    एल के आडवाणी और उनके साथी घंटी की आवाज सुन कैंटीन की तरफ पहुंचे तो देखा कि व्रत रखने वाले सारे कैदियों के लिए स्वादिष्ट हलवे का इंतजाम किया गया है। हलवा देख आडवाणी को बहुत पछतावा हुआ कि हम लोगों ने व्रत क्यों नहीं रखा।

  • 7/10

    हालांकि हलवा देख आडवाणी अपने दोस्तों के साथ जेलर के पास पहुंचे औऱ उनसे कहा कि हम लोग कल शिवरात्रि का व्रत रखेंगे। जेलर ने कहा कि शिवरात्रि तो आज है, फिर कल क्यों? इसपर आडवाणी के एक दोस्त ने कहा कि जो शैव होते हैं उनके लिए आज है, हम लोग वैष्णव हैं, हमारे लिए कल है। 

  • 8/10

    जेलर ने ये मजेदार तर्क सुना तो उनकी हंसी छूट गई। उन्होंने आडवाणी से मुस्कुराते हुए कहा कि आप लोगों को हलवा खाना है तो मैं व्यवस्था करवा रहा हूं। इसके लिए उपवास करने की कोई जरूरत नहीं है।

  • 9/10

    लाल कृष्ण आडवाणी ने ये पूरा वाकया अपनी बायोग्राफी 'माय कंट्री माय लाइफ' में बयां किया है। 

  • 10/10

    All Photos: Indian Express Archives

Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ की चिट्ठी, कांग्रेस क्यों हुई हमलवार?
  • Bigg Boss 19 LIVE Updates: कुनिका और नेहल में घी पर हुई बहस, फरहाना ने जीशान पर लगाया ये आरोप
  • पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प, चुराचांदपुर शहर की सुरक्षा कड़ी
  • Asia Cup: किसे बाहर करके अर्शदीप को प्लेइंग XI में किया जा सकता है फिट, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूर्व भारतीय ओपनर की सलाह
  • सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, समारोह में इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
  • Numerology Prediction 12 September 2025: आज इन मूलांकों के जीवन में पड़ सकता है रंग में भंग, जानें दैनिक अंक राशिफल
  • Aaj Ka Love Rashifal 12 September 2025: चंद्र का वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के पार्टनर के साथ रिश्तें होंगे मजबूत, जानें दैनिक लव राशिफल
  • Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: सूर्य ने बनाया अद्भुत योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल
  • कुलदीप यादव इन या आउट, अभिषेक-गिल ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
  • Today Bank Holiday: आज शुक्रवार को बैंक बंद है या खुले? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है सरकारी छुट्टी, यहां चेक करें लिस्ट
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US