-
Happy Dussehra 2022: 5 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर सच्चाई की जीत के तौर पर याद किया जाता है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। रामायण पर कई टीवी सीरियल्स बन चुके हैं। इन सीरियल्स में कई अभिनेता रावण का किरदार निभाते दिखे। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Arvind Trivedi: रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण की अमर भूमिका निभाई थी। अरविंद को हमेशा उनके इसी किरदार के लिए याद किया जाता रहा।
-
Akhilendra Mishra: चंद्रकांता में क्रूर सिंह के किरदार से शोहरत पाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा ने आनंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभाया था। यह सीरियल साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
-
Om Puri: ओम पुरी ने दूरदर्शन के भारत एक खोज में रावण की भूमिका अदा की थी।
-
Paras Chhabra: पारस छाबड़ा को लोगों ने टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में रावण के रोल में देख चुके हैं।
-
Tarun Khanna: टीवी सीरियल देवों का देव महादेव में तरुण खन्ना ने रावण के किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी।
-
Arya Babbar: राज बब्बर के अभिनेता बेटे आर्य बब्बर ने संकट मोचक महाबली हनुमान में रावण का किरदार निभाया था।
-
Surendra Pal: सुरेंद्र पाल बी आर चोपड़ा की रामायण में रावण की भूमिका में लोगों का दिल जीत चुके हैं।