-
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर भले ही अब फिल्मों में सक्रीय न हों लेकिन उनका नाम जाने-माने अभिनेताओं में से एक है। वे अपनी तीनों भाइयों में से सबसे छोटे भाई हैं। संजय के सबसे बड़े भाई बॉनी कपूर और अनिल कपूर हैं। आद संजय अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर1965 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था, जो एक फिल्म निर्माता थे और का नाम निर्मल कपूर था। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए संजय कपूर की लाइफ से जुड़े अनसुने फैक्ट्स।
-
संजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से की थी, जिसमें उनके अपोजिट में अभिनेत्री तब्बू ने भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर धामल कर गई और इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म भी ऑफर हुई।
-
प्रेम के बाद संजय माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में नजर आए। इस फिल्म की सफलता ने संजय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप गईं।
फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में संजय नेगेटिव किरदार में नजर आए जो कि बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस बाद उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म कयामत में एक आतंकवादी की भूमिका अदा की, जिसे काफी सराहा गया। उन्होंने औजार, मोहब्बत, सिर्फ तुम जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। साल 2000 के बाद वे हिट फिल्म के लिए तरस गए। -
हाल ही रिलीज हुई मुबारकां में संजय कपूर नजर आए। ऐसा पहली बार हुआ कि संजय अपने भाई अनिल के साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में थे। हालांकि फिल्म चली नहीं।
-
संजय कपूर ने साल 1997 में ही NRI महीप कपूर से शादी की थी। यह दोनों पति-पत्नी आज बॉलीवुड की कई पार्टियों में नजर आते हैं। महीप बेहद की ग्लैमरस हैं।
-
संजय की पत्नी लाइम लाइट से दूर रहती हैं। पेशे वे एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई थी लेकिन कमाल नहीं दिखा पाईं।
-
संजय और महीप की एक बेटी है शनाया और बेटा है जहां कपूर।
-
संजय कपूर के लव अफेयर के चर्चे तब्बू के साथ भी आए। बताया जाता है कि रवीना के चलते संजय और तब्बू की लव स्टोरी का दी एंड हो गया। बता दें कि एक दौर में रवीना और तब्बू अच्छी दोस्त थीं। संजय के साथ जब तब्बू प्रेम की शूटिंग कर रहीं थी तब रवीना उनसे मिलने फिल्म के सेट पर आईं। तभी संजय ने तब्बू से ज्यादा रवीना को भाव दिया। लिहाजा बाद में तब्बू ने रवीना से दोस्ती तो खत्म की ही साथ ही संजय से भी उनका रिश्ता टूट गया।
-
भाई अनिल की तरह संजय दत्त भी दिखने में हैंडसम हैं। संजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से की थी, जिसमें उनके अपोजिट में अभिनेत्री तब्बू ने भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर धामल कर गई और इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म भी ऑफर हुई।
-
बेटे के साथ संजय।
