-
बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। प्राची देसाई ने अपने करिअर की शुरुआत एकता कपूर के शो कसम से की थी। 2006 में आया ये शो हर एज ग्रुप को काफी पसंद आता था। इस शो में प्राची ने राम कपूर यानी मिस्टर बालिया की पत्नी मिस बानी बालिया का किरदार निभाया था।आइए जानते हैं कि प्राची देसाई के बारे में।
-
शुरुआती करिअर में बानी को अपने से काफी बड़ी उम्र के राम कपूर के साथ काम किया था। वे इस शो में महज 17 साल की थी। यानी इस शो में प्राची अपने से 15 साल बड़े एक्टर के साथ काम कर रही थीं।
-
देखा जाए तो बॉलीवुड की में क्यूट एक्ट्रेस की पहचान आलिया भट्ट को मिली तो डिंपल गर्ल की पहचान दीपिका और प्रीति जिंटा को लेकिन प्राची देसाई ये आइंडेटीफाई रखती हैं। वे क्यूट भी हैं और ये भी एक डिंपल गर्ल हैं। इन्होंने बहुत की कम समय में बॉलीवुड में अहम पहचान बनाई है।
-
प्राची देसाई का जन्म 12 सितम्बर 1988 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सूरत के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से हुई और उसके बाद वे अपने कॉलेजी पढ़ाई करने के लिए पुणे गई।
-
हायर एजुकेशन के लिए पूणे गईं प्राची का रूझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा। लिहाजा बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई को अलविदा कह एक्टिंग में अपना जौहर आजमाया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बालाजी टेलीफिल्म्स अपने नए धारावाहिक के लिए नए और युवा कलाकारों की तलाश में ऑडीशन की डेट निकाली। इस मौका का फायदा उठाने के लिए प्राची ने अपने कुछ पोटोज भेज दिए और यहीं से उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट शुरु हुआ।
-
अगर बात करें कि वे अपकमिंग फिल्मों में किसके साथ काम करने की इच्छा रखती हैं तो आपको बता दें कि वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
आपको बता दें कि प्राची कभी भी बॉलीवुड के किसी खान की फैन नहीं रहीं। स्कूल डेज के दौरान प्राची एक्टर शाहिद कपूर की बड़ी फैन थीं लेकिन जैसे ही वे बड़ी हुईं तो उनकी पसंद में बदलाव आया और अब वे शाहिद को छोड़ ऋतिक रोसन को पसंद करती हैं। -
उन्होंने इमरान हाशमी के साथ द फिल्मों में काम किया है। 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई' और 'अजहरउद्दीन' में। प्राची ने 'रॉक ऑन,'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है।
-
आपको बता दें कि प्राची गोआ पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
-
प्राची देसाई के बचपन की फोटो।
