-
19 दिसंबर 1975 को रिम्पी कौर गिल का जन्म पंजाब में हुआ था। उन्हें लोग माही गिल के नाम से जानते हैं। बॉलीवुड के अलावा वो पंजाबी फिल्मों में काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने चंढीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से 1988 में थिएटर में मास्टर की डिग्री ली है। 41वां जन्मदिन मनाने वाली एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। (Image Source: Instagram)
-
देव डी में मॉडर्न पारो बनने से पहले ही माही पंजाबी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी थीं। उनकी पहली फिल्म हवाएं थी। जिसमें उन्होंने लाली नाम का किरदार निभाया था। (Image Source: Instagram)
-
एक्ट्रेस खुद पर भरोसा रखने वाले प्रोफेसर मोहन महर्षि और एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्या की काफी शुक्रगुजार हैं। (Image Source: Instagram)
-
एक पार्टी में अनुराग की मुलाकात माही से हुई थी। जिसके बाद निर्देशक ने उन्हें अपनी फिल्म देव डी के लिए फाइनल किया था। (Image Source: Instagram)
-
2010 में आई देव डी के लिए माही को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। (Image Source: Instagram)
-
माही ने श्रेयस तलपड़े के साथ एमटीवी के शो आगे से राइट में काम किया था। वहीं पान सिंह तोमर में वो इरफान खान की पत्नी बनी थीं। (Image Source: Instagram)
-
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में माही ने अपूर्व लखिया की फिल्म तूफान के जरिए एंट्री की थी। उन्हें तिग्मांशू धूलिया की बुलेट राजा में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। (Image Source: Instagram)