बर्थडे गर्ल कोंकणा सेन शर्मा ने साल 1983 में बतौर चाइल्ड एक्टर पहली बार कैमरा फेस किया था। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने बंगाली थ्रिलर फिल्म एक जे अच्छी कन्या से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। -
कोंकणा को पहचान अंग्रेजी भाषा की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज अय्यर से मिली। इस पिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद पेज-3 फिल्म ने उन्हें और पहचान दिलाई।
-
उन्हें साल 2006 और 2007 में लगातार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। यह फिल्में ओमकारा और लाइफ इन ए मेट्रो थीं।
-
साल 2007 में कोंकणा एक्टर रनवीर शौरी के करीब आईं और 3 सितंबर 2010 को दोनों ने शादी कर ली। साल 2011 में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया।
-
अपनी डेब्यू फिल्म एक जे अच्छी कन्या में कोंकणा एक नेगेटिव रोल में थीं।
-
कोंकणा हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा में नजर आई थीं।
