-
अनिल कपूर ने 12 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था। वह साल 1971 में शशि कपूर की फिल्म तू पायल मैं गीत में शशि के बचपन के रोल में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।
-
अनिल कपूर साल 1980 में एक तेलुगु फिल्म वामसा वृक्षम में लीड रोल किया था।
-
अनिल कपूर का परिवार जब पहली बार मुंबई आया था तो राज कपूर के गैराज में ठहरा था।
-
अनिल कपूर को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड साल 1988 में आई एन.चंद्रा की फिल्म तेजाब के लिए मिला था।
-
अनिल कपूर ने कभी-कभी फिल्मों में अपने सिंगिंग टैलेंट का भी इस्तेमाल किया है। उनकी एक यादगार परफॉर्मेंस है साल 1986 में आई फिल्म चमेली की शादी का टाइटल ट्रैक।
-
अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर हैं और छोटे भाई संजय कपूर हैं। अनिल जल्द अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में नजर आने वाले हैं।