-
चीन में देश के जनक और वहां की कद्दावर कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओ त्से तुंग की सुनहरे पेंट वाली एक विशाल प्रतिमा को स्थापित किए जाने के कुछ दिनों बाद ही तोड़ दिया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रतिमा की स्थापना को लेकर सरकार की मंजूरी नहीं ली गई थी। (Source: Reuters/Twitter)
-
यह मूर्ति हेनान प्रांत में केफेंग के निकट तोंगसू काउंटी में स्थापित की गई थी। 37 मीटर ऊंची यह मूर्ति कॉन्क्रीट और इस्पात से बनी थी। इसके ऊपर सुनहरा पेंट चढ़ा था और इस पर 4.6 लाख डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपए की लागत आई थी।
-
खाली खेत में माओ के बैठने की मुद्रा वाली इस विशालकाय प्रतिमा ने इस सप्ताह पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थीं। न्यूज पोर्टल ‘पीपुल्स नेट’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि रजिस्ट्रेशन और स्वीकृति नहीं होने के कारण प्रतिमा गिराई गई है।
-
क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की गई हैं। खबर है कि इस प्रतिमा की स्थापना के लिए पैसा किसानों और स्थानीय कारोबारियों द्वारा दिया गया था।
तीन दशक तक चीन पर राज करने वाले माओ की मृत्यु 9 सितंबर 1976 को 82 साल की आयु में हो गई थी।
