-
Ganesh Chaturthi 2023 : देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम दिखाई दे रही है। 19 सितंबर यानी आज गणेश उत्सव का पहला दिन है। हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई हर जगह भगवान गणेश के पंडाल सजाए गए हैं। लेकिन इस बार इन पंडालों का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस बार गणेश चतुर्थी की थीम देश के विकास पर आधारित है। गणपति बप्पा का स्वरूप भी बदला हुआ नजर आ रहा है। चलिए देखते हैं इस बार देशभर में भगवान गणेश को किस अवतार में सजाया गया है।
-
बेंगलुरु के जे.पी. नगर में श्री सत्य साईं गणपति मंदिर को गणेश चतुर्थी उत्सव के अवसर पर पचास लाख सिक्कों और एक करोड़ से अधिक नोटों से सजाया गया। (PTI Photo)
-
हैदराबाद में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान बच्चे भगवान गणेश की चंद्रयान-3 थीम वाली मूर्ति की पूजा करते नजर आए। (AP Photo)
-
चेन्नई में गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए कम से कम 5000 बिस्किट के पैकेट्स का इस्तेमाल करके एक इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति बनाई गई है। (PTI Photo)
-
सूरत में गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को अलग रूप दिया गया है। इसमें भगवान गणेश को अपने सवारी यानि मूसकराज पर खड़े दिखाया गया है। (PTI Photo)
-
भोपाल में गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए भगवान गणेश के एक पंडाल को चंद्रयान-3 थीम से सजाया गया है। (PTI Photo)
-
गुवाहाटी में भी गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ‘चंद्रयान-3’ थीम पर एक ‘पंडाल’ बनाया गया है। (PTI Photo)
-
मुंबई के एक पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति वंदे भारत की सवारी करते नजर आई। (PTI Photo)
-
मुंबई में एक कलाकार अनाज का उपयोग करके भगवान गणेश की मूर्ति बनाई है। (PTI Photo)
-
मुंबई का एक कलाकार ने शिवाजी पार्क बीच का रूप देते हुए गणेश की मुर्ति बनाते नजर आया। इसमें भगवान गणेश रेत से किला बनाते नजर आ रहे हैं। (PTI Photo)
-
अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी उत्सव की पूर्व संध्या पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की अद्भुत मूर्ति। इनमें से एक मूर्ति में भगवान गणेश के साथ-साथ उनके माता-पिता यानी शिव-पार्वती की भी झलक नजर आ रही है। (AP Photo)
(यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा से चिंचपोक्लिचा चिंतामणि तक, ये हैं मुंबई के 7 प्रसिद्ध गणपति पंडाल जिन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं भक्त)