-
भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी पूजा बिना गणेश भगवान के स्वीकार नहीं होती है। गणेश भगवान को विघ्नहर्ता, बुद्धि और शुभता के देवता के रूप में पूजा जाता है। (Photo: Indian Express) Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर करें इन सिद्धिदायक मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम, मनोकामनाएं पूरी करेंगे गणपति बप्पा
-
गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग मंदिरों में जाकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान गणेश के दस सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन-कौन से हैं। (Photo: Indian Express)
-
1- सिद्धिविनायक मंदिर
भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सिद्धिविनायक मंदिर है जो महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। गणेश चतुर्थी के मौके पर इस मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। (Photo: Indian Express) -
2- रिच दगडूशेठ हलवाई मंदिर
महाराष्ट्र में ही एक और भगवान गणेश का मंदिर है जिसमें बेहद चमत्कारिक बताया जाता है। यह रिच दगडूशेड हलवाई मंदिर है जो पुणे में स्थित है। गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां खूब भीड़ रहती है। (Photo: Shreemant Dagadusheth Halwai Ganapati/FB) -
3- उच्ची पिल्लयार कोइल मंदिर
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक उची पिल्लयार भी है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि रावण के वध के बाद उसके भाई विभीषण ने स्थापना की थी। (Photo: Hinduism (The forgotten facts)/FB) -
4- रणथंभौर गणेश मंदिर
भारत में भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक राजस्थान का रणथंभौर मंदिर भी है। यह त्रिनेत्री गणेश मंदिर है जिसे बेहद चमत्कारिक बताया जाता है। (Photo: Trinetra ganesh mandir Ranthambhore/FB) -
5- कनिपकम विनायक मंदिर
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी भगवान गणेश का एक मंदिर है जिसका निर्माण कुलोथुंग चोल ने करवाया था। यह कनिपक्कम विनायक मंदिर है। (Photo: Kanipakam – Swayambu Sri Varasidhi Vinayaka Swamy Devasthanam/FB) -
6- बड़ा गणेश
भगवान शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में भी भगवान गणेश का एक बेहद ही चमत्कारी मंदिर है जो त्रिनेत्र स्वरूप की है। इस मंदिर का नाम बड़ा गणेश है और मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के भगवान गणेश के इस त्रिनेत्र रूप की उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। (Photo: Indian Express) -
7- सूर्यविनायक मंदिर
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी भगवान गणेश की प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें से एक नेपाल का सूर्यविनायक मंदिर है। काठमांडू में स्थित इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। (Photo: Indian Express) -
8- थाईलैंड
दुनिया की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा थाईलैंड में हैं। यहां के हुई ख्वांग चौराहा में भगवान गणेश का एक मंदिर भी है जहां भक्तों की खूब भीड़ रहती है। थाईलैंड भगवान गणेश की कई और भी मंदिर हैं। (Photo: Indian Express) -
9- मलेशिया
मलेशिया का श्री सिथी विनयगर मंदिर भी काफी मशहूर है। इसे पीजे पिल्लैयार मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। (Photo: Indian Express) -
10- श्रीलंका
श्रीलंका में एक नहीं बल्कि गणपति बप्पा के कई मंदिर हैं लेकिन सबसे प्रसिद्ध अरियालाई सिद्दिविनायकर मंदिर और कटारगामा मंदिर है। यहां पर गणेश भगवान को पिल्लयार के नाम से पूजा जाता है। (Photo: Indian Express) भारत में सिर्फ इस जगह विराजमान हैं मानव मुख वाले गणेश जी, जानिए शिव शंकर द्वारा काटे जाने के बाद कहां गया असली सिर?
