-
Ganesh Chaturthi: 19 अगस्त को पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश उत्सव का आरंभ हो जाएगा जो दस दिन तक जारी रहेगा। वैसे तो पूरे देश में गणेश उत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। मगर, महाराष्ट्र में इस त्योहार की रौनक अलग ही होती है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं। इस उत्सव की तैयारी त्योहार से कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। यहां दूर-दूर से लोग गणपति के भव्य और अनोखे पंडाल देखने आते हैं। वहीं, आज हम आपको मुंबई में लगने वाले कुछ पंडालो के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का भी जमावड़ा लगता है।
-
Lalabaugcha Raja
मुंबई के लालबाग मार्केट, जीडी गोयनका रोड पर लगने वाला पंडाल ‘लालबाग चा राजा’ के नाम से मशहूर है। यह पंडाल यहां 1934 से ही लगाया जा रहा है। (Source: @lalbaugcharaja/instagram) -
Chinchpoklicha Chintamani
मुंबई के चिंचपोकली में दत्ताराम लाड मार्ग पर लगने वाला पंडाल ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ नाम से मशहूर है। साल 1920 से ही यहां लोग गणपति की स्थापना कर रहे हैं। (Source: @ chinchpoklichachintamani/instagram) -
Khetwadi Cha Raja
हर साल मुंबई के ग्रांट रोड के खंबाला लेन में खेतवाडीचा राजा नाम से गणपति का पंडाल लगता है। इस पंडाल की खासियत यह है कि यहां गणेश की मूर्ति का आकार साल 1959 से एक जैसा ही बनाया जाता है। (Source: @khetwadicharaja/instagram) -
Fortcha Icchapurti Ganesh
मुंबई के फोर्ट में कबूतर खाना के पास लगने वाला पंडाल ‘फोर्टचा इच्छापूर्ति गणेश’ नाम से मशहूर है। यह पंडाल यहां साल 1982 से ही लगाया जा रहा है। (Source: @fortchaicchapurti/instagram) -
GSB Ganpati
मुंबई के वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में साल 1955 से ही भव्य गणपति उत्सव का आयोजन होता है। यहां जीएसबी सेवा मंडल गणपति पंडाल लगाते हैं जो गोल्ड गणेश के नाम से भी मशहूर हैं। (Source: gsbsevamandal.org) -
Girgaon Cha Raja
मुंबई के गिरगांव में एसवी सोवानी पथ पर लगने वाला पंडाल ‘गिरगांव चा राजा’ नाम से प्रसिद्ध है। यहां साल 1928 से ही गणपति की स्थापना की जा रही है। (Source: @girgaoncharaja/instagram -
Andhericha Raja
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड पर हर साल अंधेरी चा राजा नाम से गणपति का पंडाल लगता है। यहां 1966 से ही गणेश जी की स्थापना की जा रही है। (Source: @andhericharajatm/instagram)
(यह भी पढ़ें: बॉबी खान संग शादी पर सुनिधि चौहान के मां-बाप ने तोड़ लिया था रिश्ता, सालभर में हो गया तलाक)
