-
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2023 में 7 सफल मिशन लॉन्च किए। अब नए साल यानी साल 2024 में भी ISRO कई बड़े मिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में चलिए जानते हैं अगले साल ISRO कौन से मिशन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
-
NISAR
ISRO NASA की मदद से NISAR (नासा इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार) मिशन को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। इस मिशन का लक्ष्य एक दोहरी-आवृत्ति सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट लॉन्च करना है जिसका इस्तेमाल रिमोट सेंसिंग के लिए किया जाएगा। यह मिशन जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाला है। ISRO -
INSAT 3DS
INSAT 3DS को अगले साल जनवरी 2024 लॉन्च करने की तैयारी है। INSAT-3DS को GSLV-MK-II में ले जाया जाएगा। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में रहकर मौसम की गहराई से जानकारी, आपदा प्रबंधन और मौसम के पूर्वानुमान संबंधी आंकड़े जुटाने का काम करेगा। -
Gaganyaan 1
गगनयान 1 अगले साल जनवरी या फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एक टेस्ट फ्लाइट मिशन है जिसका उद्देश्य इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले कुछ परीक्षणों को पूरा करना है ताकि मानवयुक्त मिशन लॉन्च की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके। -
Mangalyaan-2 (MOM 2)
ISRO अपने दूसरे मंगल यान मार्स ऑर्बिटर मिशन 2 (MOM 2) की तैयारी कर रहा है। MOM 2 की सफलता के बाद अब इसरो मंगल के वायुमंडल, सतह और जलवायु के अध्ययन के लिए MOM 2 की तैयारी में है। अभी इस मिशन के लॉन्च होने की तारीख तय नहीं हुई है, मगर कहा जा रहा है की यह 2024 में लॉन्च किया जाएगा। -
X-ray Polarimeter Satellite
एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को 2024 में ऑर्बिट में लॉन्च करने की योजना है। इस मिशन का उद्देश्य ब्रह्मांडीय एक्स-रे के ध्रुवीकरण की जांच करना है। -
Shukrayaan-1 (Venus Orbiter Mission)
भारत पहली बार वीनस ऑर्बिटर मिशन के तहत ISRO शुक्र ग्रह के ऑर्बिट में जाने के लिए एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस स्पेसक्राफ्ट को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।
(Photos Source: ISRO/ Website, YouTube, Twitter)
(यह भी पढ़ें: 2023 में ‘चंद्रयान 3’ और ‘आदित्य L1’ समेत दुनिया भर के इन स्पेसक्राफ्ट ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान)
