-
Pathaan Vs Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म कमाई (Gadar 2 Box Office Collection) के मामले रोज नए कीर्तिमान बना रही है। गदर 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट पठान (Pathaan) से कमाई के मामले में तो पीछे है लेकिन उससे बड़ी हिट साबित हुई है। आइए जानते हैं कैसे:
-
शाहरुख खान की पठान ने शुरुआती 5 दिनों में 281 करोड़ रुपये कमाई की थी। इसमें से 10 करोड़ तमिल औऱ तेलुगू वर्जन के हटा दिये जाएं तो ये रकम 271 करोड़ की होती है। गदर 2 ने 5 दिनों में 232 करोड़ कमाए हैं।
-
कम कमाई के बावजूद भी गदर 2 को पठान से बड़ी हिट कहने के कई कारण हैं। पहला तो ये कि जब 25 जनवरी को पठान रिलीज हुई थी तब उसके साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।
-
वहीं गदर 2 की टक्कर अक्षय कुमार की OMG 2 और रजनीकांत स्टारर जेलर से हुई। बावजूद इसके फिल्म ने 5 दिनों में 232 करोड़ कमा लिए।
-
पठान को देशभर के करीब 5600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं गदर 2 को मात्र 3600 स्क्रीन्स ही मिले थे। स्क्रीन्स के मुकाबले गदर 2 की कमाई पठान से आगे नजर आती है।
-
पठान 26 जनवरी के खास मौके पर रिलीज हुई थी। उसे लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिला। जबकि गदर 2 एक नार्मल शुक्रवार को रिलीज हुई।
-
पठान का एवरेज टिकट प्राइज 290 रुपये का था वहीं गदर 2 का एवरेज टिकट प्राइज 215 रुपये है। इससे भी कमाई के आंकड़े पर असर पड़ा।
-
पठान ऐसे सितारों से सजी थी जो इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। वहीं गदर 2 में सुपरस्टार के नाम पर सिर्फ सनी देओल हैं। (All Photos: Social media)
