-
सुंदर पिचाई और सत्या नडेला का नाम तो लगभग हर कोई जानता होगा। लेकिन कई और भारतीय सितारे हैं जो पूरी दुनिया में अपनी चमक से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अमेरिका के सिलिकॉन वैली से लेकर पेरिस के मशहूर फैशन ब्रांड तक में भारतीयों के योगदान को दुनिया देख रही है। आइए डालते हैं दुनिया की 10 बड़ी कंपनियों के भारतीय CEO पर एक नजर: (Photo: Indian Express) प्रधानमंत्री से लेकर CEO तक, बी सुदर्शन रेड्डी ने जहां से की है पढ़ाई वहां से पढ़ चुकी हैं ये 10 बड़ी हस्तियां
-
सुंदर पिचाई (CEO, Alphabet and Google)
सुंदर पिचाई वर्तमान समय में अल्फाबेट और गूगल के सीईओ हैं जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में अहम भूमिका निभाई है। तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे पिचाई ने IIT खड़गपुर से मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। गूगल में शामिल होने के बाद क्रोम, गूगल ड्राईव और जीमेल जैसे उत्पादों के विकास में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। साल 2015 में वो गूगल के सीईओ बने थे। इसके बाद साल 2019 में वो अल्फाबेट के सीईओ बने। (Photo: Indian Express) -
सत्या नडेला (Chairman and CEO, Microsoft)
हैदराबाद के तेलंगाना में जन्में सत्या नडेला ने कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान समय में वो माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ हैं। (Photo: Indian Express) -
नील मोहन (CEO, YouTube)
नील मोहन वर्तमान समय में यूट्यूब के सीईओ हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई। (Photo: Neal Mohan/FB) -
शांतनु नारायण (Chairman and CEO, Adobe)
शांतनु नारायण का जन्म हैदराबाद में एक तेलुगू हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान समय में वो Adobe के चेयरमैन और सीईओ हैं। उन्होंने इस कंपनी के क्रिएटिव क्लाउड और एडोब एक्सपीरियंस क्लाउड के विकास में अहम भूमिका निभाई है। (Photo: Indian Express) -
अरविंद कृष्ण (Chairman and CEO, IBM)
अरविंद कृष्ण आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ हैं। उन्होंने IBM में AI, क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग परियोजनाओं पर काम किया है। अरविंद कृष्ण ने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। (Photo: Indian Express) -
सलिल पारेख (CEO and MD, Infosys)
सलिल पारेख ने वैश्विक क्लाइंट्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी में इन्फोसिस का विस्तार किया। मौजूदा समय में वो कंपनी के सीईओ और एमडी हैं। सलिल पारेख ने मुंबई आईआईटी से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। (Photo: Infosys/Insta) -
संजय मेहरोत्रा (President and CEO, Micron Technology)
संजय मेहरोत्रा माइक्रोन टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट और सीईओ हैं। जिन्होंने मेमोरी और डेटा स्टोरेज में माइक्रोन टेक्नोलॉजी को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे संजय मेहरोत्रा ने बिट्स पिलानी से पढ़ाई की लेकिन बाद में उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर करा लिया। (Photo: Indian Express) -
रवि कुमार एस (CEO, Cognizant)
आईटी और डिजिटल सर्विसेज में Cognizant को दुनिया में पहचान दिलाने वाले रवि कुमार एस कंपनी के सीईओ हैं। ओडिशा में जन्में रवि कुमार एस ने महाराष्ट्र के शिवाजी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की है और भुवनेश्वर के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। (Photo: Ravi Kumar S/FB) -
लीना नायर (CEO, Chanel)
लीना नायर का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। वर्तमान समय में वो मशहूर और लग्जरी फैशन ब्रांड चैनल की सीईओ हैं। (Photo: Leena Nair/FB) -
जॉर्ज कुरियन (CEO, NetApp)
जॉर्ज कुरियन का जन्म केरल में हुआ था। वे गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन के जुड़वां भाई हैं। वर्तमान समय में वो नेट एप के सीईओ हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से स्नातक किया था। इसके अलावा प्रिंसटन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। (Photo: Life At NetApp/FB) जिस कॉलेज से आतिशी ने की है पढ़ाई हैं वहां से पढ़ चुके हैं देश और दुनिया के ये 10 फेमस CEO
