-
तमाम राजनीतिक पार्टियां हैं जिनके लोग टीवी पर मीडिया में अपनी पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। ये लोग हर तरह से पार्टी की उपलब्धियों को मीडिया के माध्य़म से जनता तक पहुंचाते हैं और साथ ही मीडिया डिबेट में विरोधियों पर तीखा हमला भी बोलते दिख जाते हैं। आज हम बात करेंगे तमाम राजीनितक दलों की उन महिला नेताओं की जो न्यूज चैनल्स के पैनल डिस्कशन में बड़े शानदार तरीके से अपना काम करतीं नजर आ जाती हैं। (All Photos: Social Media)
-
कांग्रेस की प्रवक्ता रह चुकीं प्रियंका चतुर्वेदी अब शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं। प्रियंका अब टीवी डिबेट्स में शिवसेना की तरफ से मोर्चा संभालती हैं। उनके पति का नाम विक्रम चतुर्वेदी है। विक्रम सॉफ्टवेयर डेवलप्मेंट कंपनी IBM में बतौर चैनल मार्केटिंग औऱ प्रोग्राम मैनेजर काम करते हैं।
-
प्रियंका चतुर्वेदी और विक्रम के दो बच्चे हैं जिनके नाम आर्नव और अनित्रा हैं।
-
कांग्रेस की तरफ से रागिनी नायक को अकसर टीवी डिबेट्स में मोर्चा संभाले देखा जाता है। रागिनी दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
-
रागिनी नायक ने अशोक बसोया से शादी की है। अशोक भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।
-
बीजेपी प्रवक्ता और नेत्री शाय़ना एनसी का नाम फैशन इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय है। उनके नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
-
शायना एनसी के पति का नाम मनीष मुनोत है। मनीष पेशे से बिल्डर हैं। मुंबई में मनीष मुनोत की पहचान एक जाने-माने बिल्डर और डेवलपर के तौर पर है।
-
कांग्रेस ने साल 2018 में शमा मोहम्मद को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी के लिए चुना था। शमा बतौर नेशनल मीडिया पैनलिस्ट बड़े धारदार तरीके से पार्टी का पक्ष टीवी डिबेट्स में रखती हैं। शमा मोहम्मद पेशे से डॉक्टर भी हैं। शमा मोहम्मद के पति का नाम स्टेफनो पेल्ले(Stefano Pelle) है। स्टेफनो क्या करते हैं इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
-
शमा मोहम्मद औऱ स्टेफनो को दो बेटे हैं। इस तस्वीर को शमा मोहम्मद ने ईद के दिन अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।
-
पत्रकार रह चुकीं शाजिया इल्मी ने अपना राजनीतिक करियर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू किया था। हालांकि कुछ सालों में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। शाजिया मूल रूप से यूपी में कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम साजिद मलिक है। साजिद आधे गुजराती मुस्लिम और आधे तमिल अय्यर हैं। साजिद पेशे से इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।