जिस तरह अपने पहले प्यार को भुलाया नहीं जा सकता ठीक उसी तरह अपने बचपन के प्यार को भूला पाना भी मुश्किल होता है। इस दौर से हर कोई गुजरता हैं। अक्सर कई लोगों का क्रश फिल्म स्टार्स होते हैं पर कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बचपन में किसी से प्यार किया और भूला नहीं पाए। आज बात उन्हीं सेलेब्स की करेंगे जो अपने क्रश को नहीं भूला सके हैं। देखें तस्वीरें। शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लड़कियां दीवानी है। शाहरुख करोड़ो के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि करोड़ो के दिलों पर राज करने वाले किंग खान एक्ट्रेस मुमताज को बहुत पसंद करते थे। सलमान खान- बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वैसे तो सलमान खान का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन सलमान खान का पहला प्यार रेखा थीं। सलमान एक समय पर रेखा को बहुत पसंद करते थे। करीना कपूर- वैसे तो हर किसी की चाहत होती है कि उनकी पार्टनर करीना कपूर जैसी हो लेकिन ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि करीना का दिल बचपन में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डि-कैप्रियो के लिए धड़कता था। रणबीर कपूर- बॉलीवुड के दिलफेंक आशिक और चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर का दिल माधूरी दिक्षीक के लिए धड़कता था। एक समय पर माधुरी दीक्षित उनकी क्रश थीं। आलिया भट्ट- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बी-टाउन में काफी फेमस हो चुके हैं। लेकिन बचपन में आलिया के दिल में शाहिद कपूर बसा करते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म इश्क-विश्क देखने के बाद उन्हें शाहिद से प्यार हो गया था। (All Images: Social Media)
