-
हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो देश के लिए खेले। इसमें भी सबसे कम उम्र में खेलना एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। टीम इंडिया में कई बार ऐसा देखने को मिला है जहां खिलाड़ियों ने बहुत कम उम्र में ही डेब्यू किया कर अपने देश को गौरवान्वित किया था। आज बात हम उन क्रिकेटर्स की करेंगे जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट में डेब्यू किया था।
सचिन तेंदुलकर- इस लिस्ट में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में डेब्यू किया था। पार्थिव पटेल- इस लिस्ट में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी पार्थिव पटेल का नाम भी शामिल है। उन्होंने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ ने टेस्ट डेब्यू किया था। पीयूष चावला- इसके बाद इस लिस्ट में भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला का नाम आता है। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया था। हालांकि उनका टेस्ट करियर काफी लंबा नहीं रहा। उन्होंने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले और सात विकेट लिए हैं। लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन- लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने भी 17 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन का क्रिकेट करिया ज्यादा लंबा नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ 9 ही टेस्ट खेला था। मनिंदर सिंह- बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज मनिंदर सिंह ने भी 17 साल की उम्र में ही टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उन क्रिकेट करिया बहुत लंबा नहीं रहा। उन्होंने अपने 12 साल के करियर में 35 मैच खेलते हुए 88 विकेट चटकाए थे। (All Images: Social Media and Indian Express Archieve)