
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं कई बार झगड़े को लेकर भी बॉलीवुड स्टार्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस लिस्ट में रणबीर कपूर–दीपिका पादुकोण से लेकर संजय दत्त-माधुरी दीक्षित तक शामिल हैं। हालांकि एक समय के बाद इन स्टार्स ने आपसी रंजिश खत्म करके फिर से साथ में काम करने का फैसला किया था। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आपसी झगड़ा खत्म करके फिर से साथ में काम किया। संजय दत्त-माधुरी दीक्षित- संजय दत्त और माधुरी दीक्षित किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी ने भी खूब सुर्खियों बटोरी थी। दोनों को दो जिस्म एक जान कहा जाता था। लेकिन मुंबई बम धमाकों में संजय दत्त का नाम सामने के बाद माधुरी दीक्षित ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थी। हांलाकि साल 2019 में दोनों के बीच सुलह हुआ और दोनों फिल्म ‘कलंक’में साथ नज़र आए। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा- फिल्म ‘ऐतराज’ की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद दोनों काफी समय तक साथ नज़र नहीं आई थीं। इन दोनों ने भी सुर्खियों बटोरी थी। हालांकि साल 2019 में करीना और प्रियंका ने भी अपनी रंजिश को खत्म किया। दोनों करण जौहर के चैट शो में कॉफी वीथ करण में साथ नज़र आई थीं। शाहिद कपूर-करीना कपूर- शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे फेमस लव स्टोरीज में से एक मानी जाती है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’की शूटिंग के दौरान करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दोनों ने काफी लंबे समय तक साथ में काम नहीं किया। इसके बाद दोनों ने आपसी रंजिश को भूलाकर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में साथ में काम किया। रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से एक है जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों की लव स्टोरी की काफी चर्चा रही थी। हालांकि दोनों की लव स्टोरी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका को इस ब्रेकअप से निकलने में काफी लंबा वक्त लगा था। ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर ये जवानी है दीवानी, और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ नज़र आए थे। कटरीना कैफ-रणबीर कपूर- कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की लव स्टोरी काफी दिनों तक छाई रही थी। इन दोनों का फिल्म‘जग्गा जासूस’की शूटिंग के दौरान ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप की वजह से फिल्म की शूटिंग काफी लंबे समय तक नहीं हो सकी थी। बाद में दोनों ने आपसी झगड़े को खत्म करते हुए की शूटिंग पूरी की और प्रमोशन भी किया। (All Images PTI)