-

मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी दौलत और शोहरत पूरी दुनिया में मशहूर है। इनकी हर एक हलचल पर दुनिया की नजर होती है। जब इन 'धनकुबेरों' ने अपने बच्चों की शादियां कीं तो देखने वाले देखते रह गए। इन शाही शादियों में करोड़ों का खर्चा किया गया। आइए देखते हैं अपनी शादी में इन बिजनेस टायकून्स के बच्चे किस तरह नजर आए थे:
-
स्टील बैरन लक्ष्मी मित्तल ने अपनी इकलौती बेटी वनिशा की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। साल 2004 में हुई ये शादी दुनियाभर की मीडिया में छाई थी। अपनी शाही शादी में वनिशा ने तरुण ताहिलियानी, सुनीत वर्मा और अबू जानी से जोड़ा डिजाइन करवाया था। (Photo: Social Media)
-
GVK ग्रुप के मालिक की बेटी मल्लिका रेड्डी ने ने जून 2011 में सिद्धार्थ रेड्डी से शादी की थी। मल्ल्किा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजायनर अबू जानी औऱ संदीप खोसला ने तैयार किया था। (फोटो: Social Media)
-
सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने साल 2004 में अपने दोनों बेटों की शादी एक ही दिन कराई थी। इस शादी में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के तमाम बड़े नामों ने शिरकत की थी। सहारा प्रमुख के दोनों बेटे सीमांतो और सुशांतो बंगाली परिधान में दूल्हा बने थे। (Photo: Social Media)
-
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और माइनिंग किंग बी जनार्दन रेड्डी ने साल 2016 में अपनी बेटी ब्राह्मिणी की शादी साल 2016 में की थी। इस शाही शादी की खूब चर्चा हुई थी। (Photo: PTI)
-
यूके बेस्ड करोड़पति बिजनेस मैन प्रमोद अग्रवाल की बेटी वीनिता अग्रवाल ने साल 2012 में मुकित तेजा से वेनिस के आलीशान होटल में शादी रचाई थी। (फोटो: Social Media)
-
सुब्रत राय सहारा की भतीजी शिवांका की शादी की तस्वीर। (Photo: Indian Express)
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अप्रैल 2019 में हुई थी। (Photos: Social Media)