-

किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को इंडस्ट्री में करीब 30 साल हो चुके हैं। इन तीस सालों में शाहरुख ने काफी उतार चढ़ाव देखे। जहां दीपिका (Deepika Padukone) और अनुष्का (Anushka Sharma) जैसी एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया तो वहीं कई एक्ट्रेसेज ऐसी भी रहीं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन तो शेयर किया लेकिन आज वह इस दुनिया में नहीं हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के नाम (Photos: Social Media):
-
शाहरुख खान ने साल 1992 में दिव्या भारती के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 1993 में दिव्या भारती ने रहस्यमी परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया।
-
श्रीदेवी ने शाहरुख के साथ आर्मी और जीरो में काम किया था। साल 2018 में श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हो गई।
-
2017 में हार्ट अटैक के कारण रीमा लागू ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। शाहरुख ने उनके साथ कल हो ना हो, यस बॉस और कुछ-कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
-
सुधा शिवपुरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म माया मेमसाब (1993) में काम किया था। सुधा शिवपुरी का देहांत साल 2015 में हो चुका है।
-
रसिका जोशी ने शाहरुख खान के साथ स्वदेस और बिल्लू में स्क्रीन शेयर किया था। रसिका भी दुनिया छोड़ चुकी हैं।