-

टीवी की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ये अभिनेत्रियां अपनी कला के दम पर आज इतना नाम और पैसा कमा रही हैं जो हर किसी के बस की बात नहीं होती। कुछ एक्ट्रेसेज तो ऐसी हैं जो कमाई और स्टारडम के मामले में अपने पतियों से भी काफी आगे हैें। आइए जानते हैं कौन सी ऐसी अभिनेत्रियां(All Photos: Social Media):
-
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। दिव्यांका ने एक्टर विवेक दहिया से शादी रचाई है। स्टारडम के मामले में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति से कोसों आगे हैं। कमाई की बात करें तो दिव्यांका कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका प्रति एपिसोड 90 हजार से 1 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं जो कि विवेक दहिया से काफी ज्यादा है।
-
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी काफी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भी टीवी एक्टर से ही शादी रचाई है। दीपिका के पति शोएब भी एक्टर हैं। हालांकि शोएब के पास अब बहुत ज्यादा काम नहीं है। वहीं दीपिका लगातार सीरियल्स कतर रही हैं। दीपिका प्रति एपिसोड 80 हजार के करीब चार्ज करती हैं। दीपिका ने बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं।
-
भाबीजी घर पे हैं जेसे सीरियल में सालों से नजर आने वालीं सोम्या टंडन के पति बैंकर हैं। उनके पति जितना पूरे महीने में कमाते हैं उतना सौम्या 4-5 एपिसोड में ही कमा लेती हैं। सोम्या प्रति एपिसोड 50-60 हजार चार्ज करती हैं।
-
कॉमेडियन भारती के पति हर्ष लिंबाचिया एक लेखक हैं। हर्ष की पहचान आज भारती सिंह से ही ज्यादा है। भारती की सालाना कमाई करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है जो उनके पति की कमाई से काफी अधिक है।
-
टेलीविजन की छोटी बहू के नाम से फेमस रुबिका दिलैक ने एक्चर अभिनव से शादी की है। हालांकि अभिनव की बात करें तो उनकी गिनती एक फ्लॉप एक्टर के तौर पर की जाती है। वहीं रुबिका के पास लगातार काम है। वह कमाई और स्टारडम दोनों ही मामलों में अभिनव से आगे हैं।