-

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक के लाखों फैंस हैं। इनकी पर्सनल लाइफ से प्रोफेशनल लाइफ तक लगभग हर चीज लाइमलाइट में रहती है। बात अगर इन सुपरस्टार्स की बहनों को करें तो वह लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। आइए जानते हैं कौन हैंइन बॉलीवुड सुपरस्टार की बहनें (Photos: Social media):
-
अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका कुमार है। अलका ने सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अलका अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। उन्होंने फगली नाम की फिल्म प्रोड्यूस की है।
-
सैफ अली खान की बहन सबा खान ज्वैलरी का बिजनेस करतीं हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक डायमंड चेन भी शुरू की है।
-
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी फैशन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। वह ज्वैलरी डिजाइन करती हैं।
-
ऋतिक रोशन की बहन का नाम सुनैना है। सुनैना कैंसर सर्वाइवल हैं। वह अपने पिता की फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में को-प्रोड्यूसर का काम कर चुकी हैं।
-
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। वह गूगल में काम करती थीं। उसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन के HRX ब्रांड कंपनी में बतौर ऑपरेशंस मैनेजर भी काम किया है। अब वह फैशन डिजाइनिंग कर रही हैं।
-
रितिका, रणवीर सिंह की बड़ी बहन हैं। रितिका को रणवीर छोटी मां कहते हैं। रणवीर जब अमेरिका में थे तब उनके लिए रितिका राखी के साथ खर्चे के लिए पैसे भेजा करती थीं।
-
शाहरुख की बहन का नाम शहनाज ललारुख खान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज ने शादी नहीं की है और वह शाहरुख के साथ ही रहती हैं। 57 साल की शहनाज अपने पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं।
-
विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय की शादी मुंबई के बिजनेसमैन से हुई है। वे अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं।
-
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा की शादी निखिल नंदा से हुई है। श्वेता ने फैशन डिजाइनर के रूप में भी खुद को स्थापित कर लिया है। श्वेता के लग्जरी ब्रांड का नाम MxS है।