-
संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। (Source: Social Media)
-
दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। (Source: Screen Shot)
-
बीजेपी जॉइन करने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने 11 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। (Source: Social Media)
-
बीजेपी जॉइन करने के बाद किरण रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के विचारधारा की वजह से पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। (Source: Social Media)
-
बता दें, किरण रेड्डी अपने पिता एन अमरनाथ रेड्डी के उत्तराधिकारी के रूप में राजनीति में उतरे थे। उनका राजनीतिक करियर 1989 में शुरू हुआ था। उन्होंने अन्नमय्या जिले के वायलपाडु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। (Source: Social Media)
-
वहीं, किरण ने 11 नवंबर, 2010 को अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। कांग्रेस ने जब राज्य को विभाजित करने का फैसला किया, तो उन्होंने 10 मार्च 2014 को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस से भी बाहर निकल गए थे। हालांकि, 2018 में राहुल गांधी ने उनकी वापसी करवा दी थी। (Source: Social Media)
-
बात करें, किशन कुमार रेड्डी की संपत्ति की तो वह 19 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास हैदराबाद के जुबली हील्स में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ है। (Source: Social Media)
-
उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। इनमें मारुति, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा XUV, और वॉल्सवेगन जैसी कारें शामिल हैं। (Source: Social Media)
-
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किरण क्रिकेटर भी रह चुके हैं। जब वह निजाम कॉलेज के छात्र थे तब उन्होंने यूनिवर्सिटी की टीम का नेतृत्व किया था। वह रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद टीम के लिए भी खेल चुके हैं। (Source: Vishnu Vardhan Reddy/Facebook)