-
Bhojpuri सिनेमा ने पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की की है। ना सिर्फ इसका दर्शकवर्ग बढ़ा है बल्कि अब फिल्में भी ज्यादा बनती हैं। भोजपुरी की लोकप्रियता ने इसके सितारों को भी काम की ढेरों संभावनाएं सुलभ करा दी हैं। जहां अब यूपी बिहार के बाहर के कलाकार आकर भोजपुरी फिल्मों में नाम कमा रहे हैं वहीं भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों को भी दूसरी भाषा की फिल्मों में काम मिलने लगा है। अगर बात करें भोजपुरी अभिनेत्रियों की तो मोनालिसा से रानी चटर्जी तक गैर भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखे चुकी हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही भोजपुरी अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
Monalisa: मोनालिसा भोजपुरी की 125 फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मोनालिसाने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
Pakhi Hegde: पाखी हेगड़े मुंबई की रहने वाली हैं। वह मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्में करती हैं। हालांकि भोजपुरी के अलावा वह महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म सत ना गत में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह दूरदर्शन के लिए हिदी टेली फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। -
Shubhi Sharma: भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा भोजपुरी फिल्मों का मशहर नाम हैं। वह जॉन अब्राहम के साथ वेलकम बैक में भी नजर आ चुकी हैं। इस मल्टीस्टारर बॉलीवुड मूवी में शुभी ने जॉन के साथ आइटम सॉन्ग किया था।
Rani Chatterjee: भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में पंजाबी फिल्म की है। आसरा नाम की इस पंजाबी फिल्म में रानी के काम की काफी तारीफ हुई थी। -
Madhuri Sharma: माधुरी शर्मा भोजपुरी का चमकता नाम हैं। माधुरी ने भी भयबीत नाम की एक मराठी फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।