-
Bhojpuri Stars in Coronavirus Outnreak: भारत में कोरोना वायरस से फैली महामारी से निपटने के लिए देश का तमाम सक्षम लोग आगे आए हैं। बड़े-बड़े उद्यमियों के साथ ही देश की तमाम मशहूर हस्तियों ने इस महामारी से निपटने के लिए आर्थिक मदद की है। भोजपुरी फिल्म स्टार्स भी इस संकट की घड़ी में पीछे नहीं हैं। आइए देखते हैं इस मुश्किल वक्त में कौन सा भोजपुरी सितारा किस तरह से लोगों की मदद को सामने आया है:
-
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी एक फिल्म की फीस प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। साथ ही वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दैनिक कर्मियों को राशन भी मुहैया करा रहे हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी वह जरूरतमंदों के खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं।
-
अक्षरा सिंह ने प्रधानमंत्री केयर फंड में एक लाख रुपये दान किये हैं। इसके साथ ही वह जरूरतमंदों की लगातार मदद भी कर रही हैं।
-
एक्टर और सांसद रवि किशन ने अपनी एक महीने की सैलरी के साथ ही एक करोड़ रुपए दान किये हैं। वह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के कामगारों को राशन भी बांट रहे हैं।
-
आम्रपाली दुबे ने 2.5 लाख रुपये दान किये हैं। उन्होंने 1 लाख रुपये यूपी सीएम राहत कोष में, 1 लाख रुपये बिहार सीएम राहत कोष में और 50 हजार रुपये महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में जमा कराया है।
-
खेसारी लाल यादव अपने गृह जनपद सीवान में जरूरतमंदों के लिए राशन जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम करवा रहे हैं।
-
शुभी शर्मा ने राजस्थान के 20 गांवों में करीब 3 लाख रुपए के राशन, मास्क और सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजों का वितरण किया है। शुभी जयपुर में रह रहे यूपी और बिहार के लोगों की भी लगातार मदद कर रही हैं। <a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/bhojpuri-actess-shubhi-sharma-helped-the-villagers-by-distributing-masks-and-sanitizers-and-food-packets/1364575/ “> कोरोना से जंग में आगे आईं भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा, दिल खोलकर तारीफ कर रहे फैंस
-
पूनम दूबे भी पीएम केयर फंड में एक लाख रुपए जमा कराने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद में जुटी हैं।
