-

Ekta Kapoor: एकता कपूर टेलीविजन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज XXX 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स की दुनिया को एक अलग मुकाम दिया है। एक से एक सुपरहिट और लोकप्रिय टीवी सीरियल्स देने वालीं एकता कपूर के करियर में कुछ ऐसे भी टीवी शोज रहें जो उनके चमकते करियर पर किसी दाग की तरह हैं। जी हां, एकता कपूर के कुछ ऐसे भी टीवी सीरियल्स रह चुके हैं जो इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुए कि उनके नाम भी आज किसी को याद नहीं होंगे (Photos: Youtube):
-
एकता कपूर ने बेताब दिल की तमन्ना है नाम से एक शो बनया था। यह 6 अक्टबूर 2009 को शुरू हुआ और महज 4 महीनों में ही बंद भी हो गया। अमन कपूर जैसे सितारों से सजा यह सीरियल बुरी तरह से फ्लॉप हुआ था।
-
कुछ तो है तेरे मेरे दर्मियान भी ऑन एयर के बाद से ही टीआरपी के लिए तड़पता रहा। आखिरकार एकता कपूर के इस शो को भी बंद करना पड़ा था।
-
18 नवंबर 2014 को एकता कपूर का शो इतना करो ना मुझे प्यार लॉन्च हुआ था। शो में रॉनित रॉय भी थे। ये शो भी फ्लॉप रहा था।
-
साल 2004 में एकता कपूर ने 'कहना है कुछ मुझको' नाम से सीरियल बनाया। इसमें पल्लवी जोशी, रॉनित रॉय, सुरेखा सीकरी और किरण करमाकर जैसे कलाकार थे। इतने बड़े नामों के होने के बावजूद भी शो फ्लॉ़प रहा।
-
एकता कपूर का प्यार तो हो जाने दो भी फ्लॉप रहा था और महज 4 महीनों में ही इसे ऑफ एयर कर दिया गया था।
-
सोनाली बेंद्रे ने एकता कपूर के शो 'अजीब दास्तां है ये' से टीवी डेब्यू किया था। एकता का यह शो बुरी तरह से पिटा। 7 अक्टूबर 2014 को शुरू होने के बाद 6 मार्च 2015 को इसे बंद करना पड़ा।