-

Alt Balaji Web Series XXX season 2: एकता कपूर (Ekta Kapoor) पिछले दिनों अपनी वेब सीरीज XXX 2 को को लेकर विवादों में रहीं। दरअसल इस सीरीज में आर्मी जवान की वर्दी में एक इंटीमेट सीन दिखाया गया था। इस सीन पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए एकता कपूर पर सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया। मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) भी इस विवाद में कूदते हुए एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। विवाद बढ़ने के बाद एकता ने वह सीन सीरीज से डिलीट कर दिया। XXX 2 एकता कपूर की ही वेब सीरीज XXX का सीक्वल है। इससे पहले भी एकता कई सीक्वल्स बना चुकी हैं। आइए डालते हैं एकता कपूर की उन्हीं फिल्मों पर एक नजर:
-
एकता कपूर ने साल 2005 में क्या कूल हैं हम नाम की फिल्म बनाई। इसमें काफी डबल मिनिंग जोक्स थे। इस फिल्म की कामयाबी के बाद एकता ने इसके सीक्वल भी बनाए।
-
क्या कूल हैं हम के बाद एकता ने क्या सूपर कूल हैं हम औऱ फिर बाद में क्या कूल हैं हम 3 बनाई।
-
एकता कपूर ने साल 2007 में मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड शूटआउट ऐट लोखंडवाला बनाई। फिल्म हिट रही। इसके बाद उन्होंने इसका सीक्वल शूटआउट ऐट वडाला भी बनाई।
-
साल 2010 में एकता ने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई बनाई। फिल्म जबरदस्त हिट रही। वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा नाम से एकता ने उस फिल्म का सीक्वल बनाया जो बुरी तरह फ्लॉप हुई।
-
एकता कपूर ने साल 2011 में रागिनी एमएमएस बनाई थी। फिल्म बहुत ज्यादा हिट तो नहीं थी फिर भी एकता ने इसका सीक्वल बनाया। रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी थीं।