-
Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgan), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) स्टारर दृश्यम 2 (Drishyam 2) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के साथ ही तब्बू और अजय देवगन के खाते में एक और हिट फिल्म शामिल हो गई। इससे पहले दोनों एक्टर्स 7 फिल्मों में काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस पर उन फिल्मों का हाल:
-
Vijaypath: अजय देवगन और तब्बू सबसे पहले साल 1994 की फिल्म विजयपथ में एक साथ नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट हुई थी।
-
Haqeeqat:1995 में दोनों की फिल्म थी हकीकत। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
-
Thakshak: साल 1999 की फिल्म तक्षक में दोनों साथ दिखे। यह फिल्म औसत रही थी।
-
Drishyam: 16 सालों के गैप के बाद अजय और तब्बू दृश्यम में साथ नजर आए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।
-
Fitoor: 2016 में दोनों फितूर नाम की फिल्म में छोटे रोल में दिखे। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
-
Golmal Again: 2017 में दोनों रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन में साथ दिखे।
-
De De Pyar De: 2019 में अजय औऱ तब्बू दे दे प्यार दे में साथ दिखे। फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।
