-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 13 जुलाई को ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वो वायु सेना के विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंची जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। (PTI Photo)
-
ग्वालियर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने जीवाजीराव सिंधिया संग्रहालय का अवलोकन किया। (PTI Photo)
-
राष्ट्रपति महल के अंदर सिंधिया म्यूजियम में भी गई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगु भाई पटेल भी उनके साथ थे। (Photos: Team Jyotiraditya Scindia)
-
कार्यक्रम के बाद सिंधिया परिवार के साथ राष्ट्रपति ने शाही लंच भी किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जय विलास पैलेस में भव्य तैयारी की गई थी। (Photos: Team Jyotiraditya Scindia)
-
राष्ट्रपति के लिए महल में खास सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इस भोजन में अदरक, लहसुन, प्याज, काला नमक और चाट मसाले का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। (Photos: Team Jyotiraditya Scindia)
-
महल के रसोइयों ने राष्ट्रपति के लिए 19 व्यंजन तैयार किए थे। इसमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस और महाराष्ट्र-ओडिशा के भी कई सारे व्यंजन शामिल थे। (Photos: Team Jyotiraditya Scindia)
-
राष्ट्रपति के साथ डाइनिंग टेबल पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री भी मौजूद थे। सिंधिया राज परिवार के इस शाही महल में राष्ट्रपति ने करीब ढाई घंटे का समय बिताया। (Photos: Team Jyotiraditya Scindia)
(यह भी पढ़ें: Chandrayan 3: लखनऊ की बेटी बनी ‘भारत की रॉकेट वुमन’, इन्हीं के इशारों पर लॉन्च होगा चंद्रयान 3)